Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नेटवर्क18 समूह के सीनियर साउंड इंजीनियर विनय सिंह की जान बचाने के लिए एक ज़रूरी अपील!

यशवंत सिंह-

नेटवर्क18 ग्रुप के सीनियर साउंड इंजीनियर विनय सिंह को यशोदा हॉस्पिटल (नेहरू नगर, गाजियाबाद) में भर्ती हुए आज 11 दिन हो गए। ब्लड प्रेशर की अधिकता की वजह से ब्रेन हैमरेज हुआ। सिर में होल कर सर्जरी की गई।

ब्लड क्लॉटिंग हटाने के बाद ब्लड में मिक्स हो चुके क्लॉट को हटा कर ब्लड शुद्ध करने के लिए ड्रेनेज प्रक्रिया अपनाई गई। इसके बाद विनय जी होश में आए, इशारे से बात करने लगे, सबको पहचानने लगे। लेकिन इधर उनका पाँच लाख का हेल्थ इंश्योरेंस पूरा यूज़ हुआ और उ धर चेस्ट में इन्फेक्शन शुरू।

बलगम के प्रकोप के कारण बार बार वेंटीलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर जाना पड़ रहा है। अब एक नया ऑपरेशन डॉक्टर करेंगे। पाँच छह लाख रुपया लगेगा। पैसे हैं नहीं।

आज मैं भी विनय सिंह को देखने यशोदा हॉस्पिटल गया था। उनके दो टीन ऐज बेटे और पत्नी जूझ रही हैं। गांव घर से विनय के छोटे और बड़े भाई आए हैं।

सब रकम आपस में जोड़कर अस्पताल के काउंटर पर जमा कर रहे हैं और अस्पताल का आईसीयू पैसा रोजाना ठीकठाक हज़म कर जा रहा है। ऐसे में आर्थिक मोर्चे पर पब्लिक सपोर्ट की ज़रूरत है ताकि विनय का ट्रेकियोस्टोमी का ऑपरेशन हो सके।

सारे डिटेल अटैच किए गए हैं।

प्लीज़, डायरेक्ट बैंक में ट्रांसफर करियेगा, यूपीआई या स्कैनर या क्यूआर से दस बीस ट्रांजेक्शन के बाद ही बैंक पेमेंट ब्लॉक कर देता है। इसलिए सही तरीका डायरेक्ट बैंक में ट्रांसफर करना ही है।

Account Holder – Vinay Kumar Singh
Acc. No – 003101627513
IFS code – ICIC0000031
Bank Name – ICICI Bank
Branch – Sector 18 Noida

UPI No – 935405076


इस मैसेज / पोस्ट के बाद तीन पॉजिटिव फीडबैक आए हैं

  • एक संपादक ने विनय सिंह का यशोदा हॉस्पिटल में इलाज फ्री करवा दिया है। परिजनों को केवल दवा का पैसा देना होगा। संपादक ने अपना नाम पब्लिक करने से मना किया है। मैंने अस्पताल और परिजनों दोनों से कन्फर्म कर लिया। अस्पताल ने परिजनों को सूचित कर दिया है कि आपको दवा के अलावा बाक़ी कोई पैसा नहीं देना है अब। संपादक महोदय का बहुत आभार!
  • नेटवर्क18 ग्रुप भी ऐक्टिव हो गया है। एक शीर्ष कॉर्पोरेट अधिकारी ने जानकारी दी कि एक चेक रेडी है देने के लिए। मेडी क्लेम में टॉप अप एक्टिवेट कराया जाएगा। इन दोनों वादों को यथार्थ के धरातल पर लाया जाए, इसको लेकर अपन टच में रहेंगे। नेटवर्क18 group का बहुत आभार!
  • आज शाम विनय सिंह का ट्रेकियोस्टोमी का ऑपरेशन कर दिया गया। कल वेंटीलेटर हटा कर देखा जाएगा कि क्या स्थिति बनती है। अगले ४८ घंटे क्रिटिकल होंगे, ऐसा डॉक्टरों का कहना है। आइए विनय के लिए हम सब आप दुआ करें!
  • विनय को अपने स्तर पर यथासंभव आर्थिक सपोर्ट ज़रूर करें ताकि दवा और अन्य खर्चों को वे लोग मैनेज कर सकें। विनय का इलाज लंबा चलेगा। पैरालिसिस के कारण एक साइड का हिस्सा अचल है। अगर अस्पताल से मुक्त हुए तो फिजियोथेरेपी समेत कई किस्म का ट्रीटमेंट लगातार जारी रहेगा। इसलिए मुश्किल में पड़े मीडिया के एक साथी के परिवार को संबल दें।

प्रकरण से संबंधित मूल खबर यहां देखें…

न्यूज़18 इंडिया चैनल के सीनियर साउंड इंजीनियर विनय सिंह को ब्रेन स्ट्रोक!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन