Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी से बतौर मैनेजिंग एडिटर जुड़ीं पद्मजा जोशी!

वरिष्ठ टीवी पत्रकार पद्मजा जोशी ने एनडीटीवी (NDTV) में नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने यहां मैनेजिंग एडिटर के तौर पर जॉइन किया है और साथ ही NDTV 24×7 पर प्राइम टाइम एंकरिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

हाल ही में पद्मजा जोशी ने टीवी9 नेटवर्क (TV9 Network) से इस्तीफा दिया था, जहां वह करीब एक साल तक बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर जुड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने टीवी9 और न्यूज9—दोनों प्लेटफॉर्म पर अहम भूमिका निभाई।

टीवी9 नेटवर्क से पहले पद्मजा जोशी टाइम्स नाउ (Times Now) में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर रहीं। अपने बेबाक और तेज-तर्रार अंदाज के लिए मशहूर पद्मजा का पत्रकारिता में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है।

उन्होंने रिपोर्टर, प्रड्यूसर, कमेंटेटर और प्राइम टाइम एंकर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

पद्मजा जोशी स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज), हेडलाइंस टुडे, टाइम्स नाउ और टीवी9 नेटवर्क जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी—दोनों भाषाओं में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।

टीवी9 छोड़ने की खबर यहां पढ़ें…

पद्मजा जोशी ने टीवी9 नेटवर्क से ली विदा, अगली पारी को लेकर सस्पेंस बरकरार

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन