Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार पंकज शर्मा ने UNI के साथ शुरू की नई पारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार और बेबाक पत्रकार पंकज शर्मा ने देश की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने एजेंसी के हिंदी सेगमेंट वार्ता में बतौर रिपोर्टर ज्वॉइन किया है।

पंकज शर्मा लंबे समय से सक्रिय पत्रकारिता में अपना अलग मुकाम बना चुके हैं। छात्र जीवन के दौरान राजनीति में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। इस दौरान वे हरिभूमि और पत्रिका समूह से जुड़े रहे। आगे चलकर उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में IND 24 और ETV (न्यूज 18) जैसे चैनलों में रिपोर्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

डिजिटल मीडिया में पंकज शर्मा को glibs.in में सिटी चीफ की अहम जिम्मेदारी मिली, जहां उन्होंने राजधानी रायपुर समेत पूरे राज्य के राजनीतिक गलियारों में गहरी पैठ बनाई। इसके बाद देश की बड़ी एजेंसी ANI ने उन्हें अवसर दिया। जनाधार ग्रुप में छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ रहते हुए उन्होंने VIP News चैनल को लीड किया और पूरे प्रदेश में अपनी टीम तैयार की।

जनाधार ग्रुप छोड़ने के बाद उन्होंने कुछ समय तक नेशनल चैनलों के लिए फ्रीलांस पत्रकारिता की और अब उन्होंने पुनः बड़ी एजेंसी UNI का दामन थामा है। उनकी इस नई शुरुआत की जानकारी उनकी फेसबुक पोस्ट से सामने आई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अतुल श्रीवास्तव

    March 21, 2026 at 12:32 pm

    पंकज शर्मा जी का नंबर मिल जाएगा क्या

    अतुल श्रीवास्तव
    9425240408

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन