Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

हिंदुस्तान से उत्तर प्रदेश टाइम्स पहुंचे दो न्यूज एडिटर

हिंदुस्तान अख़बार को बड़ा झटका लगा है। अख़बार के नोएडा मुख्यालय में कार्यरत दो समाचार संपादकों ने अलविदा बोल दिया है। इनमें दिल्ली-एनसीआर के न्यूज़ एडिटर पंकज विशेष और स्पोर्ट्स एडिटर संजीव सिंह शामिल हैं। ख़ास बात यह है कि यह दोनों बड़े नाम उत्तर प्रदेश टाइम्स से जुड़ गए हैं।

बता दें कि यूपी टाइम्स उत्तर प्रदेश की ख़बरों को फ़ोकस करते हुए नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च कर रहा है। जिसके लिए पिछले दिनों बड़े पैमाने पर भर्तियां की गई हैं।

Advertisement. Scroll to continue reading.
नवोदित वेंचर के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है..

पंकज विशेष पिछले 18 वर्षों से हिंदुस्तान अख़बार में उत्तराखंड, बरेली और प्रयागराज जैसी यूनिटों में काम कर चुके हैं। फिलहाल वह पिछले 5 वर्षों से नोएडा यूनिट में दिल्ली-एनसीआर के समाचार संपादक थे। संजीव सिंह क़रीब 12 वर्षों से हिंदुस्तान अख़बार में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट संभाल रहे थे।

अब यह दोनों लोग उत्तर प्रदेश टाइम्स को लीड करेंगे। नवोदित वेंचर के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक़ आने वाले दिनों में अलग-अलग मीडिया हाउस से कई और बड़े नाम अलविदा करके उत्तर प्रदेश टाइम्स के साथ जुड़ेंगे।

हिंदुस्तान से पंकज विशेष और दैनिक जागरण से अभिषेक शर्मा ने तोड़ा नाता

Advertisement. Scroll to continue reading.

उत्तर प्रदेश टाइम्स से मिली जानकारी के मुताबिक़ राज्य के सभी 75 ज़िलों में संवाददाता नियुक्त किए जा रहे हैं। नोएडा में मुख्यालय और लखनऊ में ब्यूरो कार्यालय खोला गया है। क़रीब 120 लोगों की टीम इस नए मीडिया वेंचर में काम करेगी। यह डिजिटल न्यूज़ पोर्टल पूरी तरह हिन्दी पट्टी की ख़बरों पर फ़ोकस करेगा। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना पर नज़र रहेगी। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों की बड़ी ख़बरों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement