Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

‘पर्यावरण समाचार’ पत्रिका की तरफ से पर्यावरण बचाने के लिए कैंडल मार्च

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय पर दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रदेश से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका ‘पर्यावरण समाचार’ ने पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रही संस्था सहारा व चंद्रआभा महिला कल्याण मंडल के साथ मिल कर ‘दीपावली पर पटाखे न जलायें, पर्यावरण बचायें’ मसले को ले कर मौन कैंडल मार्च निकाला। इसमें पर्यावरण समाचार पत्रिका के संपादक धर्मचंद यादव व उपसंपादक किशन ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई।

मौन कैंडल मार्च को कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहाल चंद ने कैंडल जला कर रवाना किया और वह खुद भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुये। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र वर्मा बीच में कैंडल मार्च में शामिल हुये। कैंडल मार्च में शामिल छात्रों व छात्राओं के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने पटाखे न जलायें पर्यावरण बचायें के बैनर व  नारे लिखे साइन बोर्ड ले कर लोगों को र्प्यावरण बचाने का संदेश दिया। पहाड. पर इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ जिसकी विभिन्न वर्गों ने सराहना की।

धर्मचंद यादव
संपादक
पर्यावरण समाचार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन