Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार अभिषेक गुप्ता और चंद्र प्रकाश ने इन संस्थानों के साथ शुरू की नई पारी

युवा पत्रकार अभिषेक गुप्ता के बारे में सूचना है कि उन्होंने बतौर चीफ कॉपी एडिटर एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. अभिषेक एबीपी ग्रुप की हिंदी न्यूज़ वेबसाइट देखेंगे. 

IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए की डिग्री हासिल कर चुके अभिषेक टाइम्स नाउ नवभारत में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. 

मूल रूप से कानपुर के रहने वाले अभिषेक इससे पहले जनसत्ता डिजिटल, दैनिक जागरण और लाइव इंडिया जैसे संस्थानों में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं. उन्हें प्रिंट, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट मीडिया में काम करने का लगभग 9 साल का अनुभव है. 


दूसरी सूचना युवा पत्रकार चंद्र प्रकाश को लेकर सामने आ रही है. उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत ज्वाइन किया है. इनपुट है कि अपनी इस नई पारी में वे चैनल के यूट्यूब ऑपरेशन टीम के साथ काम करेंगे. 

साल 2015 में इंडिया टीवी के इनपुट विभाग से करियर की शुरुआत करने वाले चंद्र प्रकाश नेटवर्क18, ईटीवी भारत, जनतंत्र टीवी में अहम भूमिकाओं का निर्वहन कर चुके हैं. मिर्जापुर निवासी चंद्र प्रकाश ने बीएचयू से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन और भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 

हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, उर्दू और फ्रेंच भाषाओं के जानकार चंद्र प्रकाश कथक में संगीत प्रभाकर होने के साथ स्केच आर्टिस्ट भी हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन