बीते दिनों फर्जी गाँजा प्रकरण में फंसाए गए बस्तर के चार टीवी पत्रकारों को 4 सितम्बर को रिहाई ज़मानत मिल गई थी. सैकड़ों पत्रकार जेल से छूटे पत्रकारों को लेने आंध्र प्रदेश के राजमेंदरी जेल पहुंचे थे. आँध्रप्रदेश के चिंतूर से हमारा स्वागत शुरू किया गया. इसके बाद कोंटा नगर, दोरना पाल नगर, सुकमा जिला मुख्यालय मे दंतेवाड़ा में स्वागत हुआ. ओड़िसा के भी सैकड़ों पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले पहुंचकर स्वागत किया.
वरिष्ठ पत्रकार बप्पी राय ने भड़ास से हुई बातचीत में कहा कि, “उस दिन का सीन देखकर हमारे पास शब्द नहीं थे, हम पूरी तरह निशब्द थे.”
बता दें कि फर्जी केस में फंसाए जाने वाले चार पत्रकारों में बस्तर के जाने-माने पत्रकार बप्पी राय, आजतक चैनल से धर्मेन्द्र, हिंदी ख़बर से मनीष और नीशू त्रिवेदी शामिल थे, जिन्हें आंध्रा पुलिस ने गाँजा तस्करी के मामले में पकड़ा था. अब जेल से बाहर निकले बप्पी राय ने केस, जेल और बाहर आने के बाद क्या कुछ कहा लिखा है उसे नीचे पढ़ें…

हम जेल में थे। मैं फिल्में नहीं देखता था। हाल ही में आई एक फिल्म का नाम काफ़ी सुना था। जेल में फ़िल्म चल रही थी, पर तेलुगु भाषा में। क्रांति से सम्बंधित फ़िल्म था। मैं दुखी था, जेल आने के लिए नहीं वरन हम पर लगे धारा को लेकर।
फिल्म का नाम था RRR (आरआरआर)।
फिल्म में नायक राष्ट्र के लिए लड़ रहा था, और हम सबसे तुच्छ मामला, गांजे में फंसे थे। अचानक पंचू आया, और बोला भगवान ने आपको भी किसी उद्देश्य के लिए यहाँ भेजे होंगे।
अच्छा लगा, मन दृढ़ हुआ, वाकई अब उद्देश्य तय था.. पूरे भारत वर्ष में, मैदानी क्षेत्र में, काम कर रहे कोई निर्दोष पत्रकार जेल ना जाए, लड़ना है। लड़ेंगे….. जीतेंगे
नीचे देखें चारों पत्रकारों के स्वागत का यह वीडियो और उसके बाद कुछ संबंधित खबरें…
छत्तीसगढ़ के चार टीवी पत्रकारों की गाड़ी में गाँजा रखकर खनन माफिया ने आँध्रा पुलिस से पकड़वा दिया!
गाँजा तस्कर बनाए गए 4 पत्रकारों की खबर भड़ास में छपते ही कोंटा टीआई पर कार्रवाई
बस्तर के चार टीवी पत्रकारों की गिरफ्तारी ने पकड़ा तूल, राज्य के गृहमंत्री कराएंगे जांच




Poonam
September 21, 2024 at 11:10 am
जमानत मिली है अभी आरोपी मुक्त नहीं हुए है और केस फर्जी है या सही यह न्यायलय तय करता है