Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला से केशव, इंडिया डेली से आशीष और टाइम्स से निखिल के बारे में सूचनाएं!

पत्रकारिता जगत से तीन अहम हलचलें सामने आई हैं—एक ने नई पारी शुरू की है, एक को पदोन्नति मिली है और एक ने अपने संस्थान को अलविदा कहा है।


केशव मिश्रा फिर ‘अमर उजाला’ के साथ
पत्रकार केशव मिश्रा ने एक बार फिर ‘अमर उजाला’ के साथ अपनी पारी की शुरुआत की है। उन्हें संस्थान में चीफ सब एडिटर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह समूह के साथ उनकी दूसरी पारी है। इससे पहले वे करीब छह साल से अधिक समय तक ‘नवभारत टाइम्स’ में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत थे।

केशव का पत्रकारिता करियर इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से रिपोर्टर के रूप में शुरू हुआ था। वे ‘द सी एक्सप्रेस’, ‘दैनिक भास्कर’, ‘अमर उजाला’, ‘दैनिक जागरण’ और ‘नवभारत टाइम्स’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


आशीष कुमार सिन्हा ने छोड़ा ‘इंडिया डेली 247’

वहीं, जाने-माने पत्रकार आशीष कुमार सिन्हा ने ‘इंडिया डेली 247’ चैनल से अपनी पारी को विराम दिया है, जहां वे लीगल एडिटर और सीनियर एंकर के रूप में काम कर रहे थे।

आशीष इससे पहले ‘इंडिया न्यूज’ में करीब दस साल तक सीनियर एडिटर के पद पर रहे। उन्हें कानूनी और न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग का गहरा अनुभव है और वे ‘लीगली स्पीकिंग’, ‘द दिल्ली गार्जियन’, ‘संडे गार्जियन’ और ‘न्यूज़X’ जैसे प्लेटफॉर्म के लिए भी कंटेंट तैयार करते रहे हैं।


टाइम्स इंटरनेट में निखिल शर्मा को नई जिम्मेदारी
तीसरी बड़ी सूचना ‘टाइम्स इंटरनेट’ से आई है, जहां निखिल शर्मा को प्रमोशन देते हुए ‘न्यूज़पॉइंट’ ऐप का बिजनेस हेड बनाया गया है। उनकी नियुक्ति नवंबर से प्रभावी होगी।

निखिल ने इस जानकारी को लिंक्डइन पोस्ट के ज़रिए साझा करते हुए कहा कि “विकास केवल आंकड़ों की बात नहीं, बल्कि ऐसा माहौल बनाने की प्रक्रिया है जो लोगों को आगे बढ़ने का अवसर देता है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन