Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष को डाक से भेजी धमकी, लिखा- पांच लाख दो या अंजाम भुगतो

आजमगढ़ | नगर पंचायत माहुल के रहने वाले पत्रकार को रजिस्टर्ड डाक से रंगदारी मांगने का पत्र भेजा गया है. पत्र में 5 लाख रुपये न देने पर बेटी व बेटे के अपहरण की धमकी दी गई है. पीड़ित ने थाना अहरौला में लिखित शिकायत दी है.

मिली सूचना के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले शशिकांत पांडेय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के फूलपुर तहसील अध्यक्ष हैं. शनिवार दोपहर उन्हें डाक के माध्यम से एक पत्र मिला.

भड़ास को मिले इनपुट के अनुसार, पत्र में लिखा है- मैं वही हूं जिसे एक साल पहले तुमने फोन पर गालियां दी थीं. अगर अपने बेटी और बेटे को सही देखना चाहते हो तो एक लाख रुपये का इंतजाम करो.

इसके बाद बच्चों के अपहरण की धमकी दी गई है. पत्र में पुलिस से संपर्क करने की बाबत अंजाम ठीक न होने की बात लिखी गई है. पांडेय ने अहरौला थानाध्यक्ष मनीष पाल को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन