Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पत्रकार राहुल त्रिपाठी की सड़क हादसे में गई जान

छत्तीसगढ़ से खबर है कि पत्रकार राहुल त्रिपाठी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. जिंदादिल राहुल अपनी बेबाक लेखनशैली के लिए जाने जाते थे. शनिवार रात तिफरा फ्लाई ओवर में उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये.

अस्पताल पहुंचने पर चेकअप में पता चला कि उनका ब्रेन डेड हो गया है. साथ ही शरीर की कई जगह की हड्डियां टूटी पाई गईं.

बताया जाता है कि राहुल रामा न्यूज़ ब्रेकिंग नाम का पोर्टल चलाते थे. जिसमें लाल बत्ती नामक उनका कॉलम उनकी पहचान बन चुका था. क्राइम रिपोर्टिंग में राहुल की सूचनाओं का तंत्र बेहद मजबूत माना जाता था. उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को बड़ी क्षति पहुंची है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन