Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकारिता छोड़ सोशल सेक्टर में शिफ्ट हुए विजय रावत, बने ‘कटोरी फूड’ के सीईओ

रिष्ठ पत्रकार विजय रावत को लेकर सूचना है कि उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी है. वह अब सोशल सेक्टर में शिफ़्ट हो गए हैं. उन्हें कटोरी फ़ूड एंड प्राइवेट लिमिटेड में सीईओ के पद पर पदोन्नत किया गया है. कटोरी फ़ूड एक एफएमसीजी ब्रांड है जो ग्रामीण महिलाओं के बनाए हुए प्रोडक्ट को मार्केट उपलब्ध कराता है.

करीब डेढ़ साल पहले जी न्यूज़ में मल्टीमीडिया हेड का पद छोड़ विजय ने मंजरी फ़ाउंडेशन में कम्यूनिकेशन हेड के तौर पर ज्वाइन किया था.

मंजरी फ़ाउंडेशन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करता है जो राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय है जिसके फाउंडर संजय कुमार हैं, जो फ़ोर्ड फ़ाउंडेशन के फेलो रहे हैं. मंजरी फ़ाउंडेशन के तहत महिलाओं को माइक्रो इंटरप्राइजेज लगाने में मदद की जाती है फिर उन ग्रामीण महिलाओं के बनाए प्रोडक्ट को मार्केट में कटोरी ब्रांड के नाम से बेचा जाता हैं, ताकि ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो सकें.

फ़िलहाल विजय, मंजरी फ़ाउंडेशन में कम्यूनिकेशन हेड और कटोरी फ़ूड के सीईओ का काम काज सँभालेंगे.

विजय इससे पहले “ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फ़ाउंडेशन” सीनियर एसोसिएट एडिटर के पद पर भी कार्य कर चुके हैं. ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेसन पॉलिसी मेकिंग रिसर्च पर कार्य करती है. और प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात और एग्ज़ाम वॉरियर्स कि किताब की टेक्निकल पार्टनर भी है.

इसके अलावा विजय, जनसंदेश और इंडिया न्यूज़ हरियाणा में आउटपुट हेड की भूमिका निभा चुके है. साथ ही इंडिया टीवी और टीवी9 के बॉलीवुड चैनल, लहरें में भी आउटपुट हेड की भूमिका निभा चके हैं. विजय ने माखन लाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी, भोपाल से ब्राडकास्ट जर्नलिज़्म में मास्टर किया है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज़्म एंड मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन