Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रकारिता की कक्षा में दैनिक जागरण की इस रिपोर्ट का पाठ होना चाहिए!

रवीश कुमार-

पत्रकारिता की कक्षा में जागरण की इस रिपोर्ट का पाठ होना चाहिए। 2047 तक भारत में इसी तरह पत्रकारिता का विकास हो जाए तो इस पेशे का भी निकास हो जाएगा।

संवाददाता जय प्रकाश पांडे ने कितना सुंदर ललित निबंध लिखा है। पहला पैरा का अंश देखिए।

कैसा लगा, यह प्रश्न था सेटेलाइट निवासी एक नौजवान से। कमाल है साहब अपने प्रधानमंत्री भी, अजय का उत्तर था, बोलते हैं तब तो ख़ैर बोलते ही हैं लेकिन यहाँ तो बिना बोले ही उससे भी ज़्यादा बोल गए, जितना कोई बोल कर भी नहीं बोल पाएगा। अजय का उत्तर स्वयं में प्रत्यक्ष था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सचमुच बिना कुछ कहे जनता जनार्दन से सब कुछ कह देने की कला में जितना पारंगत हैं, उतना कोई दूसरा नहीं।

अब आख़िरी पैराग्राफ का अंतिम हिस्सा –

भगवा कुर्ता पहने मोदी और योगी के साथ ही छत्रपाल भी हाथ में कमल का चमकता हुआ निशान लिए थे। मोदी जहां से गुज़र रहे थे, लोग जय श्रीराम का घोष करते हुए नाचने लग रहे थे। इस तरह रोड शो का भव्य समापन हुआ।

इस तरह रिपोर्ट समाप्त होती है। प्रधानमंत्री का बरेली में रोड शो हुआ था। इस रिपोर्ट को पढ़ते हुए लगा कि आप धरती पर बैठ स्वर्ग लोक में देवी देवताओं का वर्णन सुन रहे हैं। अहा।

इतनी मेहनत अख़बार, पत्रकार और चैनल मोदी के लिए कर रहे हैं, उन्हें 800 सीटें नहीं आएँगी तो किसे आएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन