Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रभात खबर के भागलपुर एडिशन में ये क्या छप गया?

बिहार के भागलपुर में आज प्रभात खबर अखबार की एक न्यूज चर्चा का विषय बन गई. अखबार के पाठकों ने जब देखा कि खबर की लीड कुछ और है तथा नीचे कुछ और लिखा है, जिसे पढ़कर लोग कन्फ्यूज रह गये. होते करते यह खामी भड़ास तक भी पहुंची.

दरअसल, बिहार के भागलपुर एडिशन में खगड़िया जिले की एक न्यूज प्रभात खबर में छपी है. खबर की हेडिंग में कृषक को सम्मानित किया गया है जबकि खबर के अंदर रेफरल अस्पताल गोगरी में डेंगू का किट उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई है.

इस खबर को पढ़ने के बाद भड़ास को भेजे मेल में बताया गया कि स्थानीय पाठकों के बीच ये न्यूज चर्चा का विषय बनी हुई है. साथ ही ये भी कि, इससे यह पता चलता है कि भागलपुर में डेस्क से लेकर संपादक तक ने इस पर ध्यान नहीं दिया. जिस कारण खबर की हेडिंग में कृषक को सम्मानित किया गया है लेकिन खबर के अंदर रेफरल अस्पताल में डेंगू का किट उपलब्ध न होने की बाबत जानकारी है.

ये भी पढ़ेंपंजाब केसरी में छपी नौकरी पर आँच लाने वाली मिस्टेक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन