Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पंजाब केसरी में छपी नौकरी पर आँच लाने वाली मिस्टेक

पंजाब केसरी समाचार पत्र ने आज के अंक में ‘कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा’ जोड़ने वाला काम किया है, जिसे भड़ास के एक जागरूक पाठक ने पकड़कर भड़ास को भेजा है। आप इसे देखकर पढ़िए या पढ़कर देखिये, मजा आएगा। इतना जरूर है कि ये प्रिंट मिस्टेक जिम्मेदार की नौकरी पर आँच लाने वाला जरूर साबित हो सकता है।

दरअसल, पंजाब केसरी ने अंक 16 नवम्बर 2023 को कुष्ठ रोगों से संबंधित एक खबर प्रकाशित की है। इस खबर में भाई- बहन की फोटो का प्रकाशन किया गया है। फोटो में बहन अपने भाई की कलाई पर बाँधी राखी को दर्शा रही है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सिविल सर्जन।’

अब बताइये भला, कुष्ठ रोग की खबर में, भाई-बहन की राखी की फोटो क्या कर रही? उसपर भी फोटो के नीचे लगा हरी झंडी दिखाने का कैप्शन कुल मिलाकर लाजवाब बन पड़ा है। बहरहाल, इस खबर को पढ़ने और इसमें लगी फोटो को देखने के बाद यह पता चलता है कि पंजाब केसरी अपनी खबरों को लेकर कितना गंभीर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन