Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रदीप शर्मा, दिलीप जायसवाल, विकास सिंह और आशीष चौकसे के बारे में सूचनाएं

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से खबर है कि, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप शर्मा ने अपनी नई पारी का आगाज किया है। प्रदीप शर्मा ने मुंबई से संचालित होने वाले आवाज इंडिया टीवी में बतौर न्यूज़ हेड ज्वाइन किया है। इससे पहले प्रदीप शर्मा मुंबई से संचालित होने वाले इन 24 न्यूज़ में बतौर  पॉलिटिकल एडिटर कार्यरत थे, यहां प्रदीप शर्मा पिछले पांच साल से काम कर रहे थे। वर्ष 2007 में महुआ न्यूज़ से पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले प्रदीप शर्मा ने अब तक महाराष्ट्र में कई बड़े राजनेताओं का इंटरव्यू और कई बड़े घटनाक्रमों को कवर किया है। IN24न्यूज़ से पहले भी प्रदीप शर्मा इंडिया न्यूज़,  सुदर्शन टीवी, लेमन न्यूज, चैनल वन इत्यादि संस्थानों में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं।


छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दैनिक भास्कर के सीनियर पत्रकार दिलीप जायसवाल ने दैनिक भास्कर  से त्याग पत्र देकर छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में शुरू हो रहे विस्तार न्यूज़ चैनल का दामन थाम लिया है। दिलीप जायसवाल की रिपोर्ट्स की वजह से सरगुजा में दैनिक भास्कर की अलग पहचान बनी थी।

विस्तार न्यूज़ चैनल में दिलीप जायसवाल के आने के बाद अब इलेक्ट्रानिक मीडिया में लोग उनकी स्पेशल रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। बता दें कि विस्तार न्यूज़ के संपादक ज्ञानेंद्र तिवारी के साथ दिलीप जायसवाल पहले भी दैनिक भास्कर में खोजी पत्रकारिता कर चुके हैं।


Public Live न्यूज़ चैनल के यूपी हेड विकास सिंह ठाकुर को कंपनी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। चैनल एवं कंपनी के एमडी रंजीत कुमार ने उन्हें कंपनी का डायरेक्टर तथा न्यूज़ चैनल में एडिटर का पद दिया है। वहीं यूपी हेड की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी इन्हीं के पास रहेंगी। 


मध्यप्रदेश के जबलपुर में पत्रकार एवं विधिक सलाहकार आशीष कुमार चौकसे को महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौक़े पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अंकुश चौधरी, उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित प्यासी और सचिव एडवोकेट राहुल अगरिया ने उन्हें बधाई दी और एसोसिएशन के लिए उनके योगदान को सराहते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन