Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

प्रेस क्लब ऑफ देवघर के स्नेह मिलन समारोह में विधायक, एसपी समेत जुटे पत्रकार, देखें वीडियो

बीते कई वर्षो के इंतज़ार के बाद नवगठित द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के चयनित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, सदस्यों, चुनाव संचालन समिति, से लेकर उन तमाम लोगों के सम्मान में नंदन पहाड़ स्थित शिल्प ग्राम ऑडिटोरियम में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.जिन्होंने क्लब के गठन की प्रक्रिया से लेकर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संचालित कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि पहुंचे देवघर विधायक नारायण दास ने कहा कि, जिस प्रकार अनेक दिक्क़तों और कठिनाइयों को पार कर जिले के पत्रकारों ने लोकतान्त्रिक तरीके से प्रेस क्लब ऑफ देवघर के गठन की प्रक्रिया पूरी की है वह निश्चित ही काबिले तारीफ है. और आने वाले समय में राज्य में रांची प्रेस क्लब के बाद अगर कोई सबसे बेहतर प्रेस क्लब होगा तो वह द प्रेस क्लब ऑफ देवघर होगा.

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जिले के एसपी,अजीत पीटर डूंगड़ूँग ने भी प्रेस क्लब के चुनाव से लेकर गठन तक की प्रक्रिया की तारीफ करते हुए कहा कि, यह देवघर जैसे महत्वपूर्ण जिले के लिए बेहद गौरव की बात है. एसपी देवघर ने पत्रकारों से समाज हित में आगे आने और सामाजिक, राजनीतिक संगठन के अलावा प्रसाशन और पुलिस से तालमेल बिठाकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़कर काम करने की अपील की.

आयोजन में जिले के तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और सभी ने एक सुर से पत्रकारों के इस पहल की सराहना की.

स्नेह मिलन समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम और भोजन का भी इंतज़ाम किया गया था. गीत और ग़ज़ल से सजी महफिल में कलाकारों ने अतिथियों के साथ पत्रकारों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में द प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ अमरनाथ पाठक, उपाध्यक्ष अनल मिश्रा और रंजीत कुमार, सचिव राजेश किशोर, संयुक्त सचिव शिवम मिश्रा और अनूप कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण केसरी, सह कोषाध्यक्ष पप्पु भारतिया समेत समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता उत्तम आनंद वत्स की भूमिका अहम रही।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन