Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

साधना ग्रुप के चैनल प्राइम न्यूज़ का फिर हुआ टेकओवर, नए तेवर के साथ जल्द रिलॉन्च की तैयारी

साधना समूह का न्यूज चैनल प्राइम न्यूज एक बार फिर से अधिग्रहित कर लिया गया है. लेकिन इस बार किसी बिजनेसमैन ने नहीं बल्कि एक पत्रकार द्वारा ही इसका टेकओवर किया गया है.

इससे पहले यह चैनल प्रभातम ग्रुप के गुप्ता बंधुओं के पास था. जिसे वर्ष 2015 में मारूफ चौधरी और मोहसिन ने अधिग्रहित किया था. मारूफ और मोहसिन बिजनेसमैन जोड़ी बताई जाती है.

उत्तराखंड बेस्ड, उत्तर प्रदेश के देवरिया के मूल निवासी पत्रकार मनीष पांडेय और श्वेता मिश्रा इसे लीड करेंगे. चैनल की रिलॉन्चिंग सेक्टर 63, सी 110 में बहुत जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है.

प्राइम न्यूज को मनीष पांडेय, एडिटर इन चीफ और सर्वेसर्वा के तौर पर संभालेंगे. वहीं, श्वेता मिश्रा चैनल में बतौर डायरेक्टर शामिल हैं.

मनीष पांडेय 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और अब तक फोकस टीवी, महुआ न्यूज, साधना न्यूज में अहम पदों पर कार्यरत रहे हैं. अब 2024 में उन्होंने प्राइम न्यूज का टेकओवर किया है.

भड़ास से हुई बातचीत में मनीष पांडेय ने बताया कि, चैनल को जल्द रिलॉन्च करने की योजना पर अमल किया जा रहा है, हालांकि अभी तारीख फाइनल नहीं है. लोगो इत्यादि चेंज नहीं करेंगे, हां कलर वगैरा पर कुछ काम जरूर देखने को मिलेगा.

चैनल से लोगों की छंटनी के संबंध में पूछने पर पांडेय ने कहा कि, ज्यादा नहीं दो-चार लोगों को हटाया गया है. उन्होंने कहा कि चैनल टाटा स्काई पर दिख रहा है, जल्द ही एयरटेल पर ऑन एयर होगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. कुमार अम्बुज

    September 25, 2024 at 6:40 pm

    हमेशा की तरह चूतियों के हाथ में कमान रहेगी। भविष्य का अंदाजा खुद लगा लीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन