Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दो संपादकों की बुक रिलीज में उपसभापति हरिवंश ने प्रिंट मीडिया का भविष्य भी बता दिया!

रांची | राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने एक समारोह के दैरान प्रिंट मीडिया का भविष्य बताया है. उन्होंने कहा कि आज लोग पूछते हैं कि प्रिंट मीडिया का भविष्य है कि नहीं. मैं मानता हूं यकीनन है. मीडिया पर यकीन में प्रिंट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. इसे आगे ले जाने के लिए हमें नए विषय और आइडिया तलाशने होंगे.

हरिवंश ने यह बातें रांची में प्रभात खबर के दो संपादकों की बुक रिलीज पर कहीं. इनमें प्रधान संपादक की किताब समाचारों की बिसात और कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा की किताब जमीनी और क्षेत्रीय पत्रकारिता की बिसात पर थीं.

हरिवंश ने कहा – आज तकनीक दुनिया को बदल रही है. 21वीं सदी का इतिहास आर्थिक ताकत तय करेगी. जिस मुल्क के पास आर्थिक ताकत नहीं है, वह अतीत बनेगा. उन्होंने पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल का उदाहरण देते हुए भारत की अर्थव्यवस्था 3.8 ट्रीलियन व चीन की 16 ट्रीलियन डॉलर होना बताया.

उपसभापति ने कहा कि 1977-78 तक भारत का जीडीपी चीन से अधिक था. भारत अगर 13 फीसदी की ग्रोथ रेट से बढ़ेगा, तब 2047 तक इन देशों के समकक्ष होगा.

इस दौरान हरिवंश ने इनोवेशन को बढ़ावा देने तथा ज्यादा अवसर देने पर भी जोर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि देश में वन नेशन, वन इलेक्शन होने से 1.5 फीसदी जाडीपी बढ़ जाएगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन