Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नए भारत में भाजपा की खिलाफत करने वाले को ‘मुल्ला’ करार दिया जा रहा है!

रायबरेली में कल अमित शाह की रैली में पैसे देकर बुलाई गई भीड़ से बातचीत करने वाले पत्रकार की पिटाई कर दी गई. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी के 6 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है. हालांकि, भाजपा के किसी भी नेता की तरफ से अभी तक इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है.

अजेय-
पत्रकार राघव त्रिवेदी: जाति से ब्राह्मण होंगे शायद ये, पर इनको भी भाजपा के लोगों द्वारा मारा पीटा गया क्योंकि इन्होंने सवाल कर दिए थे. इनको मुल्ला मुल्ला कहकर पीटा गया, तुम साले मुल्ले हो, ऐसा कहा गया.

भाजपा की खिलाफत करने वालों को मुल्ला कहना, उनके साथ मार पीट करना, उनको गाली गलौज देना, उनको धमकी देना इत्यादि कृत्यों का भुगतान, किसी ना किसी को तो करना ही पड़ेगा. “लगेगी आग तो आयेंगे कई घर जद में, इस गली में हमारा ही मकान थोड़े है.”

राघव त्रिवेदी-
थैंक्यू अमित शाह जी… ये जानकार हिम्मत और बढ़ गयी की आपमें पिटती हुई मीडिया को देखने का सामर्थ्य है मगर आँख में आँख मिलाकर सवाल करने वालों को जवाब देने का सामर्थ्य नहीं है…

अपनी माँ की तरफ से भी आपको शुक्रिया भेज रहा हुँ क्योंकि मदर्स डे का इससे बेहतर तोहफा एक गृह मंत्री की तरफ से और क्या हो सकता है.

ये भी पढ़ें…

मुल्ला मुल्ला कहकर अमित शाह की रैली में की गई पत्रकार राघव की पिटाई, देखें बयान

देश के गृहमंत्री की सभा में दाढ़ी वाले पत्रकार पीटे जा रहे हैं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन