Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

न्यूज़24 के पत्रकार राजीव रंजन के शो ‘माहौल क्या है’ को मिला सम्मान

न्यूज24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन को उनके शो ‘माहौल क्या है’ के लिए ‘हिंदी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया है. उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ एक लाख रुपये की धनराशि भी दी गई है.

दिल्ली स्थित हिंदी भवन सभागार में इस मौके पर न्यूज24 की प्रधान संपादक और बीएजी नेटवर्क की प्रबंध निदेशक अनुराधा प्रसाद समेत वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर, एन के सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे. राजीव रंजन की माताजी भी इस मौके पर उपस्थित रहीं.

25 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता जगत में कार्यरत रंजीव रंजन ने न्यूज24 की सीएमडी अनुराधा प्रसाद का धन्यवाद किया. दरअसल, माहौल क्या है जन-जन से जुड़ी पत्रकारिता का सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है. यह कार्यक्रम करीब पांच साल से अधिक समय से चल रहा है.

माहौल क्या है को हिंदी का मान बढ़ाने के लिए पुरस्कार दिया गया है. लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक राजीव देश के हर ब़ड़े मुद्दे पर चर्चा करने के लिए ग्राउंड जीरो पर जाते हैं. उन्होंने शहरों और गांवों का रुख करते हुए जनता के उन मुद्दों को कैमरे तक पहुंचाया जहां ज्यादातर हिंदी चैनल पहुंचते नहीं, या पहुंचना नहीं चाहते.

ये भी पढ़ें…

न्यूज़24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन को मिलेगा यह प्रतिष्ठित सम्मान

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. RITUPARN DAVE

    August 2, 2024 at 5:59 pm

    एक कर्मठ और जुझारू पत्रकार जो हिन्दी के लिए ही जीता है और कार्यक्रम करता है तथा जन-जन तक पकड़ और पहुंच रखता है को यह सम्मान मिलना बहुत ही गौरव की बात है। न्यूज -24 को उतनी ही बधाई क्योंकि उन्होंने राजीव रंजन की स्वतंत्रता में जरा भी हस्तक्षेप नहीं किया। हृदय से बधाई।

  2. Uma Shankar

    March 14, 2026 at 10:21 am

    किंतु उन्होंने उर्दू शब्द अवाम को “आ”वाम ज़रूर बना दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन