Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

न्यूज़24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन को मिलेगा यह प्रतिष्ठित सम्मान

न्यूज24 के माहौल क्या है फेम वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन को लेकर सूचना है कि उन्हें उनकी पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया जाएगा. राजीव रंजन को हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिंदी रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

भड़ास को मिले इनपुट के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती के अवसर पर यानी गुरुवार 1 अगस्त, 2024 को शाम 6 बजे हिंदी भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में न्यूज24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद उपस्थित रहेंगी, जबकि वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.

कार्यक्रम में हिंदी भवन के अध्यक्ष डॉ गोपाल चंद्र मिश्रा मौजूद रहेंगे, वहीं संचालन की जिम्मेदारी हिंदी भवन की सहमंत्री डॉ रत्नावली कौशिक निभाएंगी.

राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन को भी जानिए!
भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानी राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी का जन्म यूपी के इलाहाबाद में हुआ था. वे स्वाधीनता आंदोलन के अग्रणी नेता होने के साथ समाज सुधारक और पत्रकार भी थे. लॉ की डिग्री प्राप्त कर इलाहाबाद हाई कोर्ट में वकालत भी की. भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी को प्रतिष्ठित कराने में उनका खास योगदान माना जाता है. 1961 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से नवाजा था. उनका निधन 1 जुलाई1962 को हुआ था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ghaus mohd

    July 27, 2024 at 1:00 pm

    ranjan saab behad simple aur zamin se jude sawal kerte hai
    hardworking badi achchi aam basha excellent he is

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन