Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

भरतपुर के पत्रकार राजेश खण्डेलवाल को इस कटेगरी में मिला लाडली अवार्ड

मुंबई | संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के तत्वाधान में मुंबई में आयोजित 14वें लाडली मीडिया अवार्ड समारोह में भरतपुर के स्वतंत्र पत्रकार राजेश खण्डेलवाल को सम्मानित किया गया. उन्हें जेंडर सेंस्टिविटी कटेगरी में महिलाओं के त्याग, संघर्ष और आर्थित स्वावलंबी बनने से जुड़ी तीन महिलाओं की प्रेरणादायक रिपोर्टों के लिए यह अवार्ड दिया गया.

खण्डेलवाल की तीन रिपोर्टों में कोटा की स्वाति श्रंगी की यहां 5 रुपए में मिलता है घर जैसा खाना, अलवर की शिक्षिका आशा सुमन की कहानी 30 हजार से ज्यादा छात्राओं को नहीं लगता अब डर तथा भरतपुर की ब्रजेश भार्गव की दिहाड़ी मजदूर की पत्नी का कमाल, 200 महिलाओं को दिया रोजगार हैं.

हिंदी वेब न्यूज रिपोर्ट श्रेणी में चयनित खण्डेलवाल की ये तीनों कहानियां गांव कनेक्शन में प्रकाशित हुई थीं. खण्डेलवाल भरतपुर के पहले ऐसे पत्रकार हैं, जिन्हें लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

14वें संस्करण के लिए देशभर से 798 प्रविष्ठियां प्राप्त हुईं, जिसमें 74 पत्रकारों को लिंग संवेदशीलता के लिए लाडली मीडिया पुरस्कार तथा 37 पत्रकारों को जूरी प्रशंसा पत्र दिया गया. कार्यक्रम में अभिनेत्री रेणुका शहाणे, पीएफ के ट्रस्टी डॉ ए.एल. शारदा, निदेशक योगेश पवार, लाडली मीडिया पुरस्कार समन्वयक डॉली ठाकोर, अनुजा गुलाटी व अन्य लोग उपस्थित रहे.

देखें कार्यक्रम का वीडियो, इस लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/share/r/c9XV3bCNUMFfoXrY/?mibextid=qDwCgo

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन