रवीश कुमार-
आप सभी को एक दुखद सूचना देनी है। इसी पेज पर मैंने पत्रकार रवि प्रकाश के लिए मदद माँगी थी और आपने निराश नहीं किया था। मैं आम तौर पर अपील नहीं करता। हर दिन दिल पर पत्थर रख कर मना कर देता हूँ क्योंकि यह एक अलग दायित्व है। फिर भी रवि के लिए ही एक अपवाद किया और आपने निराश नहीं किया। उस वजह से रवि में हिम्मत आई और वे अपनी मदद ख़ुद करने लगे।
रवि प्रकाश ने कैंसर की लड़ाई अपने लिए नहीं लड़ी। हम सभी के लिए लड़ी है। इस बीमारी को लेकर लिखा है ताकि लोग जागरूक हो सकें। उसे इस काम के लिए पुरस्कार भी मिला है। अफ़सोस कि रवि प्रकाश अब इस दुनिया में नहीं है पर उसका परिवार है।
पत्रकार साथी नरेंद्र नाथ ने ट्विटर पर यह अपील पोस्ट की है । नरेंद्र नाथ ने लिखा है कि सात दिन के बाद यह अपील हटा ली जाएगी। एक ज़रूरी/व्यक्तिगत अपील।
मेरे अभिन्न मित्र और संघर्ष के दिनों में साथ रहे रवि प्रकाश जी कैंसर से लड़ते हुए आज दुनिया छोड़ गये। कुछ साल पहले जब अचानक बीमारी आई तो लगा सब ख़त्म हो गया। लेकिन कुदरत से लड़े। बेटे को लायक़ बनाया।
बेटा अभी अभी आईआईटी से निकला है। लेकिन अभी ठीक से स्टैब्लिश भी नहीं हुआ है। इन सालों में इलाज में सब खर्च हो गया। रवि जी की अंतिम इच्छा थी कि उनकी पत्नी किसी के भरोसे न रहे। पिछले हफ़्ते ही इस पीड़ा के बारे में कहा था।
हम लोग छोटी मदद से उनकी पत्नी के लिए ज़रूरी धनराशि जुटा कर दे सकते हैं। यह रवि जी के लिए श्रद्धांजलि के शब्दों से ज़्यादा बढ़ कर श्रद्धांजलि होगी। आप सबों से आग्रह,मदद करें। इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।
लक्ष्य 7 दिन में 25 लाख की राशि जुटाना है। 7 दिन बाद पोस्ट डिलीट हो जाएगा।
Acc Holder Name – Prateek
Bank name- Bank Of India
Branch name -Harmu
Acc No. – 459810110007928
IFSC – BKID0004598
8521311111 : Gpay Number
prakashprateek18-1@okicici
रिलेटेड खबरें…
लंग कैंसर पीड़ित मरीजों की आवाज वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश नहीं रहे!
कैंसर योद्धा रविप्रकाश की आख़िरी तस्वीर


