Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा की इस कंपनी पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप

नोएडा के सेक्टर 3 स्थित स्टारटेक नामक कंपनी पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगा है. यहां कार्यरत एक युवती ने नोएडा कमिश्नर को पत्र लिखकर सेलरी ना देने के साथ मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

यूपी के शुक्लागंज, उन्नाव की मूल निवासी रीना मौर्या दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहती हैं. उन्होंने 26 मई 2023 को नोएडा के सेक्टर-3, A-5 स्थित स्टारटेक नामक कंपनी के कलेक्शन विभाग में नौकरी ज्वाइन की थी.

आरोप है कि कंपनी में राष्ट्रीय अवकाश (15 अगस्त-26 जनवरी) वाले दिन भी बुलाया जाता था. कंपनी में उनकी सेलरी 11 हजार रूपया प्रतिमाह तय थी.

पीड़िता का कहना है कि 22 नवम्बर 2023 को उनकी बड़ी बहन के पति का देहांत हो गया था. जिसके चलते उन्हें बहन की ससुराल जाना पड़ा. रीना के मुताबिक उनने इसकी सूचना अपने टीम लीडर राशिद व अश्वनी को दी थी. लेकिन दोनों की तरफ से उन्हें नौकरी से निकालने और तनख्वाह न देने की बात कही गई.

नोएडा वापस आने के बाद प्रार्थिनी जब संस्थान गयी तो यहां उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया. यहां एचआर ने उसे पांच घंटे का लंबा इंतजार कराया और बात कंपनी के अन्य अधिकारियों पर टालते रहे. साथ ही उन्हें सेलरी देने से मना कर दिया गया.

पीड़िता के अनुसार कंपनी में 1 नवम्बर 2023 से 20 नवम्बर 2023 तक यानी 20 दिन का मेहनताना उन्हें नहीं दिया है. जिसके बाद थक-हारकर उन्होंने 23 दिसंबर 2023 को पुलिस कमिश्नर नोएडा से गुहार लगाई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन