मलयाला मनोरमा और द वीक के चीफ एसोसिएट एडिटर और निदेशक रियाद मैथ्यू को सर्वसम्मति से 2024-25 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) का नया अध्यक्ष चुना गया है.
रियाद अगस्त 2009 से पीटीआई के निदेशक भी हैं. वह 2016-17 तक पीटीआई के अध्यक्ष भी रहे. उन्होंने मई 2023 तक वियना स्थित इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट के बोर्ड ऑफ सदस्य के रूप में काम किया और वर्तमान में इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट , भारत के अध्यक्ष हैं.
वह मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल और एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजीन्स के बोर्ड में भी थे. मैथ्यू ने मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की और द वाशिंगटन पोस्ट, द वाशिंगटन टाइम्स और कैपिटल न्यूज सर्विस में प्रशिक्षण किया.
इसके अलावा आईटीसी लिमिटेड के करुणेश बजाज को डिप्टी चेयरमैन चुना गया, जबकि बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के मोहित जैन को पिर से चेयरमैन चुना गया. सचिव और मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के विक्रम सखूजा, फिर से एबीसी के कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं.
देखें 2024-25 के लिए एबीसी प्रबंधन परिषद सदस्यों की लिस्ट…
- रियाद मैथ्यू: मलयाला मनोरमा कंपनी लिमिटेड
- प्रताप जी. पवार – सकाल पेपर्स प्रा. लिमिटेड
- शैलेश गुप्ता – जागरण प्रकाशन लिमिटेड
- प्रवीण सोमेश्वर – एचटी मीडिया लिमिटेड
- मोहित जैन – बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड
- ध्रुबा मुखर्जी – एबीपी प्राइवेट लिमिटेड
- करण दर्डा – लोकमत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड
- गिरीश अग्रवाल – डीबी कॉर्प लिमिटेड
विज्ञापनदाता प्रतिनिधि
- करुणेश बजाज – आईटीसी लिमिटेड
- अनिरुद्ध हलधर – टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड
- पार्थो बनर्जी – मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड
विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधि
- श्रीनिवासन के. स्वामी – आरके स्वामी लिमिटेड
- विक्रम सखुजा – मैडिसन कम्युनिकेशंस प्रा. लिमिटेड
- प्रशांत कुमार – ग्रुप एम मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
- वैशाली वर्मा – इनिशिएटिव मीडिया (इंडिया) प्रा. लिमिटेड
- सेजल शाह – पब्लिसिस मीडिया इंडिया ग्रुप



