Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

रुबिका लियाकत ने दीवारों में ‘इंसुलिन’ भरवा दिया! वीडियो देखें

टीवी एंकर रुबिका लियाकत का एक वीडियो वायरल है, जिसमें यूज़र्स के मुताबिक वे यूरोप के घरों की दीवारों में ‘इंसुलिन’ इंजेक्ट किए जाने की बात कह रही हैं। असल शब्द है इंसुलेशन। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हो रही है।

टीवी एंकर रुबिका लियाकत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। एक्स (ट्विटर) पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो को लेकर यूज़र्स का कहना है कि रुबिका यूरोप के घरों के बारे में समझाते हुए बता रही हैं कि वहां दीवारों में ‘इंसुलिन’ इंजेक्ट किया जाता है, जो हीटवेव की गर्मी को भी सोख लेता है।

दरअसल, घरों को गर्मी और सर्दी से बचाने के लिए दीवारों में जो परत या सामग्री लगाई जाती है, उसे ‘इंसुलेशन’ कहते हैं। वहीं ‘इंसुलिन’ एक हार्मोन है, जिसका इस्तेमाल डायबिटीज़ के इलाज में होता है। इसी गड़बड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर रुबिका की जमकर खिंचाई हो रही है।

एक्स यूज़र पीयूष राय ने वीडियो शेयर करते हुए चुटकी ली:

“रुबिका समझा रही हैं कि यूरोप के घर डायबिटिक होते हैं और उनकी दीवारों में इंसुलिन के इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जो हीटवेव की गर्मी भी सोख लेता है।”

— पीयूष राय

वहीं डॉ. निमो यादव ने भी यह वीडियो पोस्ट करते हुए रुबिका पर तंज कसा:

“ये हैं रुबिका लियाकत, स्वघोषित पत्रकार। ये समझा रही हैं कि यूरोप के घरों को हीटवेव से बचाने के लिए उनकी दीवारों में इंसुलिन इंजेक्ट किया जाता है। रुबिका, इसे इंसुलेशन कहते हैं। इंसुलिन तो डायबिटीज़ के इलाज में इस्तेमाल होता है। पत्रकारिता का यह स्तर है, जिसे हमसे गंभीरता से लेने की उम्मीद की जाती है।”

— डॉ. निमो यादव

इस वायरल वीडियो पर रुबिका लियाकत अपना पक्ष रखना चाहें तो भड़ास4मीडिया को भेज सकती हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास