Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

निवेशकों ने सहारा से भुगतान दिलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सीतापुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इसमें संगठन द्वारा सहारा इंडिया लिमिटेड से निवेशकों को जल्द भुगतान दिलाए जाने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता ने बताया कि आम जनमानस के द्वारा सहारा इंडिया लिमिटेड की अनेकों जमा योजनाओं में करोड़ों रुपए जमा किया गया। जनमानस द्वारा अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा भविष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जमा किया गया था। अब समय अवधि पूर्ण होने के बाद भी आम जनमानस को सहारा इंडिया द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री भारत सरकार से मांग की है कि आम जनमानस की समस्याओं को समझते हुए एवं उनकी परेशानियों को जानते हुए सहारा इंडिया लिमिटेड के द्वारा सभी निवेशकों को जल्द से जल्द भुगतान दिलाया जाए।

बताते चलें कि सहारा इंडिया फाइनेंस ग्रुप ऑफ लिमिटेड के अंदर लाखों लोगों के करोड़ों अरबों रुपए जमा किए गए थे। इसमें से कुछ लोगों ने एफडी रोज जमा योजना आदि कई प्रकार की योजनाओं में अपने रुपए सहारा फर्म में लगाए थे। पर सहारा के दिवालिया होने के बाद इसमें जमा निवेशकों का पैसा निवेशकों को नहीं मिल पा रहा है जबकि निवेशक सहारा इंडिया के ऑफिस के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो रहे हैं।

इस अवसर पर नवल किशोर मिश्रा, माधुरी मिश्रा, रितेश गुप्ता संदीप गुप्ता, रूपेश कुमार, मनोज कुमार कश्यप, बबलू कुमार, कौशल कुमार गुप्ता, कांति बाजपेई, सीताराम त्रिपाठी, रंजीत सिंह एवं अनिल कुमार गुप्ता आदि निवेशक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

सहारा निवेश घोटाला : सुब्रत राय, उनकी पत्नी सहित 12 पदाधिकारियों पर केस दर्ज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन