Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दसवीं पास कब की..? गरिमा सिंह के सवाल पर चिढ़ क्यों रहे हैं सम्राट चौधरी, देखें वीडियो

न्यूज़24 का एक 2 मिनट 2 सेकंड का वीडियो क्लिप एक्स पर बहुत वायरल है। वीडियो में मंच पर एंकर गरिमा सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बतिया रहे हैं। गरिमा सम्राट से सवाल दागती हैं कि आपने दसवीं कब पास की? पहले तो सम्राट चौधरी हड़बड़ा जाते हैं। इसके बाद वह संयत होते हुए इधर उधर की बात करने लगते हैं। गरिमा लगातार एक ही बात पूछ रही हैं कि आपने दसवीं कब की… लेकिन चौधरी जाने कौन कौन की बातें और डिग्रियां गिनवा रहे हैं।

आप भी यह मजेदार वीडियो देखिए उसके बाद कुछ प्रतिक्रियाएं भी पढ़िए….


उमाशंकर सिंह-

बहुत सीधा सा सवाल था गरिमा सिंह का… आपने दसवीं ग्रेड किस साल में पास किया है?

‘सम्राट’ हाथी से उतर हाँफते नज़र आए


सौरभ यादव-

प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी से आप तो बस इतना पूछ लो कि उन्होंने 10वीं किस साल पास की। कुछ ही देर बाद सम्राट चौधरी से ये सवाल पूछ लिया गया।

लेकिन जवाब में सम्राट चौधरी जिस तरह से बात घुमा रहे हैं और चिढ़ रहे हैं उससे तो लग रहा है कि मामला गड़बड़ है।


राजशेखर वर्मा-

सम्राट चौधरी के पास वो सारी Quality हैं जो BJP को एक सीएम फेस में चाहिए होते हैं। हत्याकांड में लिप्त, डिग्री में फर्ज़ीवाड़ा, सांप्रदायिक नेचर, फेकने में एक्सपर्ट। जैसी डिटेल्स सामने आने लग रही है बीजेपी को सीएम फेस की घोषणा कर देनी चाहिए।


कंचना यादव-

कितने बड़े-बड़े तोप हैं भाई ये बीजेपी वाले।

चौथी पास प्रधानमंत्री कोर्ट का सहारा लेकर “Entire Political Science” वाली डिग्री छुपाएँ और ये इनके डिप्टी चीफ़ मिनिस्टर 2 मिनट में अपनी डिग्री नहीं बता पाए।


प्रतीक पटेल-

2 मिनट तक पत्रकार पूछती रहीं आपने मैट्रिक कब पास किया…? लेकिन सम्राट चौधरी जी बता नहीं सकें और यही लोग तेजस्वी यादव जी को 9वीं फेल कहते हैं।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन