Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

संगीत सोम के खिलाफ पूर्व IPS ने की FIR दर्ज करने की मांग, सुनें ऑडियो

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव तथा डीजीपी को पत्र भेजकर भाजपा नेता संगीत सोम के खिलाफ एफआईआर तथा विधिक कार्यवाही की मांग की है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों संगीत सोम द्वारा मेरठ के एआर कोऑपरेटिव को फोन पर धमकी दी गई और इसके बाद उनके द्वारा कल मुरादाबाद में एक सार्वजनिक सभा में सरकारी कर्मियों को जूते से मारे जाने की बात कही गई.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि ये सारी बातें प्रशासन और प्रशासनिक तंत्र को खुलेआम धमकी है. इस प्रकार की धमकी से प्रशासनिक तंत्र में काम कर रहे लोगों के मन में भारी भय व्याप्त हो जाना स्वाभाविक है, जो लोक शांति और लोक व्यवस्था के लिए भारी खतरा है और पूरी व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने वाला है एवं उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट की परिभाषा में आता दिखता है, जिसके संबंध में तत्काल कार्रवाई आवश्यक है.

सुनिए संगीत सोम का धमकी वाला ऑडियो और उसके बाद अमिताभ ठाकुर की मांग…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1840644434410565707?t=l2JLTNgmg7yE6TVqYWQtUQ&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन