नोएडा | एक न्यूज चैनल की महिला पत्रकार चैनल प्रबंधन से भिड़ गई है। भड़ास ने कल यह खबर छापी थी। नोएडा पुलिस ने देर से ही सही, महिला प्रोड्यूसर की कम्प्लेंट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसपर एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है वह (News India) न्यूज इंडिया 24×7 के चेयरमैन हैं, नाम है शैलेंद्र शर्मा।
मीडिया संस्थान न्यूज़ इंडिया 24×7 में काम कर चुकीं शिवानी शर्मा ने संस्थान के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि 1 अगस्त 2025 को नोएडा सेक्टर-63 स्थित चैनल के कार्यालय में गई थीं, जहां शैलेन्द्र शर्मा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, अपशब्द कहे और थप्पड़ मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उन्हें कार्यालय से बाहर निकलवा दिया गया।
शिवानी शर्मा का कहना है कि घटना के दौरान वहां मौजूद कई लोगों के सामने उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया जो CCTV फुटेज व वीडियो रिकॉर्डिंग में भी मौजूद हैं। उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी सेक्टर-63 के पुलिस स्टेशन में दी और अपनी लिखित शिकायत भी सौंपी। जब उन्होंने शिकायत की रसीद मांगी तो थाना अधिकारियों ने यह कहते हुए देने से मना कर दिया कि इस तरह की रसीद का कोई प्रावधान नहीं है।
शिवानी ने यह भी आरोप लगाया कि हेल्पलाइन 1076 पर कॉल करने और पूरी घटना बताने के बाद भी तकनीकी कारणों का हवाला देकर शिकायत दर्ज नहीं की गई। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह व्यवहार न केवल निराशाजनक है बल्कि अन्यायपूर्ण भी।
बाद में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिया!
शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी दावा किया था कि इससे पहले भी जब वह गर्भवती थीं, उस दौरान भी न्यूज़ इंडिया 24×7 के तत्कालीन प्रबंधन द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था। तब भी उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
देखें एफआईआर…




News India 24×7 चैनल के खिलाफ महिला कर्मचारी की शिकायत पर FIR दर्ज, कंपनी चेयरमैन पर दुर्व्यवहार और धमकी का आरोप
नोएडा सेक्टर-63 स्थित न्यूज़ चैनल News India 24×7 और उसे संचालित करने वाली कंपनी M/Omega TV Private Limited के खिलाफ एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। FIR भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और 351(2) के अंतर्गत थाना सेक्टर-63 में दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता शिवानी शर्मा ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह 1 अगस्त 2025 को छह महीने की मैटरनिटी लीव के बाद अपनी पुनः नियुक्ति (Re-joining) के लिए ऑफिस पहुँचीं, तो उन्हें ऑफिस परिसर में प्रवेश से रोक दिया गया। रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि रिकॉर्ड में उनका नाम नहीं है। जब उन्होंने अपनी आईडी कार्ड दिखाया और वरिष्ठ अधिकारी से बात कराने को कहा, तो उन्हें मना कर दिया गया।
शिवानी शर्मा का आरोप है कि जब वह कंपनी के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा से मिलने पहुँचीं, तो उन्होंने अभद्र भाषा में बात की, धमकी दी और कहा कि यदि वह वहाँ से नहीं गईं, तो उन्हें थप्पड़ मारेंगे और सिक्योरिटी से बाहर निकलवा देंगे। साथ ही, रिसेप्शनिस्ट ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि तुरंत चली जाएं, वरना “कुछ भी हो सकता है”।
महिला का कहना है कि उनके साथ पहले भी गर्भावस्था के दौरान कंपनी द्वारा अपमानजनक व्यवहार किया गया था, जिसकी उन्होंने पूर्व में भी शिकायत दी थी। लेकिन इस बार मामला और गंभीर हो गया, जिस पर उन्होंने थाने में जाकर विधिवत शिकायत दर्ज कराई।
थाना सेक्टर-63 पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए FIR संख्या 0347 दिनांक 02/08/2025 को दर्ज की, जो भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 (हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 351(2) (आक्रामक इरादे से व्यवहार) के अंतर्गत पंजीकृत है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच जारी है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूरा लफड़ा क्या है समझने के लिए ये खबर…पढ़ें/सुनें
न्यूज़ इंडिया 24×7 के चेयरमैन पर महिला प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, सुनें ऑडियो



Manoj Pathak
August 4, 2025 at 10:03 pm
महिला सशक्तिकरण कौन रौके सोशल मीडिया में रोज हो रहा महिला निर्वस्तिकरण।
भाई सरकार की मर्जी अल्पसंख्यकों को फ्री खिलाए या लुटाएं पैसा उनके बाप का।
आज बंगाल में कटाई हो रही कल नंबर कहीं
भाई जब रोहिंग्या से वोट दाता सरकारैं पाल रहीं
ओर गले की घंटी में सबकी…….
तब भाई महिला सशक्तिकरण हो या गरीबी हटाओ दो नारों पर सदियों दांव खैल रहीं पार्टियां
✍️प्रहरी राष्ट्र चिंतक