Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मैं तो निफ्टी के अठारह हज़ार तक आने का अनुमान लगा रहा हूँ!

यशवंत सिंह-

लो भाई विरोधियों विघ्नसंतोषियों, मोदी जी तक आवाज़ पहुँची तो उन्होंने कहा कि ऊपर उठाओ सुई! बस, फर फ़र फ़र फ़र भाग रहा है बाज़ार का पहिया। जाने कितने लाख करोड़ रुपये आज निवेशकों को मिले होंगे।

अरे भाई मार्केट लगातार ऊपर भाग रहा था, कई सालों से अपने ऑल टाइम हाई को बार-बार तोड़ कर ऊपर जा रहा था, ऊँचाई के नित नए रिकॉर्ड बना रहा था, तो ये तो तय था कि ये जब गिरेगा तो ठीक से गिरेगा। मैं तो निफ्टी के अठारह हज़ार तक आने का अनुमान लगा रहा हूँ।

आजकल मैं सोशल मीडिया पर चुपचाप सियासी तमाशा देखता रहता हूँ। या तो मोदी को गरियाओ या गुणगान करो। बस दो ही धारायें हैं। गरियाने वाली धारा किसी भी चीज को लेकर गरियाने लगती है।

हवा अगर तेज बह जाये तो क्या ये मोदी राज में पतन की इंतहा है, हवा तक इनके नियंत्रण में नहीं है, तेज बहने का तीस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। और गुण गाने वालों की तो पूछिए मत। उनकी नज़र में देश को असली आज़ादी दो हज़ार चौदह में मिली और उसके बाद सब कुछ शानदार हो रहा है।

नेहरू जी ने कुछ नहीं किया और राहुल गांधी तो पप्पू हईये है!

इसलिए इन गैंगअप सूतियों का प्रचंड मूर्खतापूर्ण आत्मविश्वास देख सियासत पर लिखना पढ़ना ही छोड़ दिया मैंने। ये लोग जनता को तर्कशील नहीं बल्कि भक्त या बागी बनाते हैं। आप इनके चक्कर में पड़ेंगे तो सहज तरीके से जी नहीं सकते। इसलिए मौज करिए, मस्त रहिए, राजकाज सब ऐसे ही चलता है। सत्य ही कहा गया है- सत्ता का मूल चरित्र लगभग एक सा होता है!

Related News…

मंदी के प्रेत दिखने लगे : मोदी राज में अब हर तरफ़ तबाही का मंजर, देखें कुछ झलकियां

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन