Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मलयालम अख़बार मातृभूमि के उप संपादक शिनोद कुमार का निधन

कोझिकोड प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष टी. शिनोद कुमार (52) के निधन की सूचना है. वह पिछले लगभग 22 वर्षों से मलयालम अख़बार मातृभूमि में संपादकीय टीम का हिस्सा थे.

शिनोद कुमार के परिवार में शिक्षिका पत्नी आर राजिमा और दो बच्चे पार्वती व गायत्री हैं. शिनोद के पिता स्वर्गीय ए के नांबियार, मातृभूमि में सुपरवाइजर थे और मां स्व. टी सत्यवती मातृभूमि में चीफ प्रूफ रीडर रह चुकी थीं.

शिनोद कुमार ने लंबे समय तक बेंगलुरू में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया था, निधन के समय वह बतौर मुख्य उप संपादक जिम्मेदारी निभा रहे थे. उनका अंतिम संस्कार आज मंगलवार सुबह 10 बजे वेस्टहिल कब्रिस्तान में किया गया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन