Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

सुदर्शन न्यूज़ से अलग हुईं एंकर शिवांगी जैन!

Businesswoman in a white blazer and hot pink outfit stands beside a cubicle, holding a smartphone and smiling in the office.

मध्यप्रदेश की राजनीति और पत्रकारिता पर मजबूत पकड़ रखने वाली एंकर शिवांगी जैन ने सुदर्शन न्यूज़ को अलविदा कह दिया है। पत्रकारिता के सफर की शुरुआत उन्होंने स्वराज एक्सप्रेस, भोपाल से की, जिसके बाद नोएडा आकर सुदर्शन न्यूज़ के साथ अपने पत्रकारिता करियर को नई पहचान दी।

शिवांगी ने अपनी पढ़ाई तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU), मुरादाबाद से की, जबकि पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से किया।

बचपन से ही लेखन के प्रति उनका खास लगाव रहा है। पत्रकारिता के साथ-साथ वह देश के कई प्रमुख समाचार पत्रों और मंचों पर लेखन भी करती रही हैं। कैमरे के सामने अपनी बेबाक आवाज़ और कागज़ पर अपनी कलम दोनों के जरिए उन्होंने पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

सुदर्शन न्यूज़ के साथ 2 साल केा उनका सफर कई यादों, अनुभवों और सीखों से भरा रहा। अब इस सफर का एक पड़ाव पूरा कर शिवांगी जीवन और करियर के अगले अध्याय की ओर बढ़ रही हैं।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में शिवांगी कहती हैं-

एक सफर खत्म हुआ है, कहानी नहीं… क्योंकि कुछ लोग नौकरी नहीं छोड़ते, वे बस अपनी कहानी का अगला अध्याय लिखने निकल पड़ते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन