Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार से यूट्यूबर बने शुभांकर मिश्रा को भी लपक लिया अडानी के NDTV ने

टीवी की दुनिया से निकलकर यूट्यूबर बने शुभांकर मिश्रा को लेकर खबर है कि उन्होंने एक बार फिर टीवी का रुख करते हुए अडानी के स्वामित्व वाले NDTV इंडिया का साथ पकड़ लिया है। वे जुलाई 2025 से चैनल पर एक नए प्राइम टाइम शो की मेजबानी करते नजर आएंगे।

शुभांकर का नाम उन पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने रिपोर्टिंग को स्टूडियो की सीमाओं से निकालकर सड़कों, गांवों और आपदाग्रस्त इलाकों तक पहुंचाया। चाहे असम की बाढ़ हो या हिंदी पट्टी की अनदेखी कहानियां—शुभांकर हमेशा मौके पर मौजूद रहे। COVID महामारी के दौरान भी जब अधिकांश पत्रकार दूरी बनाए हुए थे, तब उन्होंने ग्राउंड से रिपोर्टिंग कर साहसिक पत्रकारिता की मिसाल पेश की।

टीवी9 भारतवर्ष, आजतक से होते हुए अपना यूट्यूब चैनल चला रहे शुभांकर ने हाल ही में सुधीर चौधरी का जबर्दस्त पॉडकास्ट शूट किया था। इससे पहले कंगना रनौत, खेसारी लाल यादव, तेज प्रताप, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इत्यादि का इंटरव्यू कर चुके हैं।

पारंपरिक मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाकर उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी अलग पहचान बनाई। इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर उनके कुल 30 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनके प्रति दर्शकों के भरोसे को दर्शाते हैं। उनकी डिजिटल यात्रा केवल व्यूज की नहीं, बल्कि विश्वास की कहानी है।

NDTV के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने शुभांकर की NDTV में एंट्री को “आज के भारत की जरूरत” बताया। उन्होंने कहा, “शुभांकर निडर पत्रकारिता और फील्ड से जुड़ी रिपोर्टिंग के प्रतीक हैं। उनकी डिजिटल मौजूदगी दर्शकों के भरोसे का प्रतीक है, न कि सिर्फ लोकप्रियता का।”

NDTV इंडिया की ओर से यह कदम उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, डिजिटल-फर्स्ट एप्रोच और मल्टीप्लेटफॉर्म कवरेज को प्राथमिकता दी जा रही है। शुभांकर की भूमिका इस बदलाव को और मजबूत करने वाली है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन