Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सवाल पूछोगे तो नौकरी जाएगी… मोदी के आगे क्यों झुके सारे मालिक… देखें दीपक शर्मा और पुण्य प्रसून बाजपेयी का ये वीडियो

वरिष्ठ खोजी पत्रकार दीपक शर्मा का यूट्यूब पर खुद का चैनल है, Deepak sharma नाम से. इस चैनल के सवा मिलिनय सब्सक्राइबर हैं. लाखों में देखा जाता है प्रत्येक वीडियो. दीपक शर्मा ने स्मृति इरानी द्वारा अमेठी के दो पत्रकारों की दैनिक भास्कर की नौकरी खाए जाने को लेकर एक वीडियो बनाया है.

इस वीडियो में दीपक ने जाने माने पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी से बातचीत की है. पुण्य प्रसून ने आज का जो दौर है, उसमें मीडिया की हालत और संवेदनशील पत्रकारों के सामने मौजूद कुछ विकल्पों के बारे में विस्तार से चर्चा की है. दो जमीनी पत्रकारों, जिन्हें स्ट्रिंगर कहते हैं, की जिस तरह स्मृति इरानी ने बेइज्जती की है, जिस तरह उनको नौकरी से निकलवाया है, वह बहुत ही स्तब्धकारी है. अगर सारे स्ट्रिंगर मन ही मन में ये ठान लें कि वे जहां भी स्मृति इरानी जाएंगी, विरोध में उनसे एक सवाल, अमेठी के दैनिक भास्कर के स्ट्रिंगर्स की नौकरी खाने से संबंधित, जरूर पूछेंगे तो देखिएगा, कल का क्या स्थिति हो जाएगी. स्मृति इरानी की बोलती बंद हो जाएगी. उन्हें माफी मांगने को मजबूर होना पड़ेगा. लेकिन बात वही है कि हमारे स्ट्रिंगर्स अपने खुद के मसले पर कितने संवेदनशील हैं, कितने जागरूक हैं, कितने संगठित हैं.

देखें ये वीडियो-

deepak sharma punya prasun bajpayi video

भास्कर के मालिकों को फ़ोन कर अमेठी के दो ग़रीब पत्रकारों की नौकरी खा गईं स्मृति ईरानी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन