Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर के मालिकों को फ़ोन कर अमेठी के दो ग़रीब पत्रकारों की नौकरी खा गईं स्मृति ईरानी!

सुरेंद्र राजपूत-

धन्यवाद स्मृति ईरानी जी आपने अमेठी के एक युवक का रोज़गार छीन लिया दैनिक भास्कर की नौकरी से निकलवा दिया! अमेठी के पत्रकार ने आपसे सवाल पूछने की हिमाक़त जो की थी! सजा तो मिलनी ही थी! अमेठी आपका ये एहसान याद रखेगा!


ज्ञानेश तिवारी-

भास्कर के दो पत्रकारों की स्मृति ईरानी ने भास्कर के मालिकान से कह कर नौकरी खा ली। इन पत्रकारों को नौकरी हम देंगे और उसकी बीट रखेंगे “स्मृति ईरानी”। वह जहाँ जाएंगी, वहाँ उसको भेजा जाएगा और हर वो उनसे हर रोज़ सवाल करेगा।

स्मृति ईरानी से पीड़ित अमेठी के दोनों पत्रकारों श्री राशिद हुसैन और श्री विपिन यादव से बात हो गई है और उन दोनों से हमारे साथ काम करने का निवेदन किया है।

राशिद भाई ने बताया कि भास्कर ने अभी एक हफ़्ते का समय माँगा है और इस बीच उनको निलंबित रखा गया है। उनका कहना है कि अगर एक हफ़्ते बाद भास्कर समूह उन्हें पूरी तरह से निकाल देता है तो वह हमारे साथ काम करने को तैयार हैं।


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Manish kumar tripathi

    June 12, 2023 at 10:09 pm

    कोर्ट जाकर मजीठिया वेज ठोंकिए,आँखें बाहर आ जाएंगी भास्कर की।एक दिन मे नोटिस वापस

  2. Ravindra nath kaushik

    June 13, 2023 at 12:31 am

    कमाल है। कांग्रेस प्रवक्ता तो कह रही है कि पत्रकार भास्कर के हैं ही नहीं। स्मृति ईरानी जबरदस्ती उन्हें भास्कर का बता रही है। पहले सारे पक्ष मिल के तय कर लो कि स्टेंड लेना क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन