Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

यूट्यूब और एफबी से ज्यादा आसान है एक्स से पैसा कमाना, लेकिन ध्यान रखिए क्या क्या नहीं करना है एक्स पर!

राजेश साहू-

जब एक्स का पे आउट आता है तो पूरे दिन इसी चीज की चर्चा होती है। होनी भी चाहिए। आखिर एक मौका जो मिला है। यूट्यूब-फेसबुक से पैसा कमाना कठिन है। लेकिन एक्स से आसान है। यहां अगर आपके एक बार फॉलोवर हो गए और पोस्ट पर लोग आने लगे तो अच्छा पैसा मिलेगा।

आप करिए लेकिन टूटकर इसी में लग जाइए ये ठीक नहीं होगा। यहां भी लत लगने की संभावना है, ठीक गेमिंग ऐप की तरह। हालांकि यहां आर्थिक जोखिम नहीं है। लेकिन वक्त तो उससे भी ज्यादा कीमती है। मान लीजिए आप यहां सफल नहीं हुए और पलटकर देखते हैं तो लगेगा कि उस वक्त में जो कुछ किया जा सकता था वह नहीं हो पाया।

मैं डरा नहीं रहा हूं। मैं सलाह दे रहा हूं। मेरा अपना ठीक है। एक्स मेरे काम का हिस्सा है। मैं यहां अपनी ग्राउंड रिपोर्ट्स डालता हूं, इससे बड़ी संख्या में लोग भास्कर ऐप पर आकर पढ़ते हैं। इससे तो हमारा फायदा ही है।

अगर आपके 5 मिलियन इंप्रेशन नहीं हो रहे तो आप कुछ बड़े अकाउंट्स चिंहित कर लीजिए। नोटिफिकेशन ऑन कर लीजिए। वहां जल्दी से कमेंट कर दीजिए। इससे आपका इंप्रेशन तेजी से बढ़ेगा। जापानी-चीनी आती नहीं फिर वहां क्यों कमेंट करते हैं। कई लोग किसी विदेशी हैंडल के अश्लील पोस्ट पर कमेंट करते हैं, यह सब तरीका गलत है। जितने भी अकाउंट सस्पेंड हुए उसमें 80 फीसदी की वजह यही रही।

खून, अश्लीलता, मार-काट वाले पोस्ट मत किया करिए। इससे अकाउंट पर शैडो बैन लग जाता है। फिर अपनी भी फोटो डालेंगे तो सेंसिटिव कंटेंट लिखा हुआ आएगा। रीच भी एकदम खत्म होगी। गाली एकदम मत दीजिए, क्योंकि गाली देते ही आपको एक्स की तरफ से मेल आ जाता है। फिर अकाउंट चला जाएगा।

आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़िए। चलते हुए मुद्दों पर ट्वीट करिए। एक्सक्लूसिव कंटेंट पर फोकस करिए। जैसे हम ग्राउंड रिपोर्ट में करते हैं। एक्सक्लूसिव करेंगे तो आदमी रुककर देखेगा। बाकी और क्या बताएं। सबकुछ बता दिया है। आगे फुर्सत में फिर से बताएंगे। और हां, हमारे अकाउंट पर आते रहा करिए। इधर बिना किसी ईर्षा-द्वेष भावना के खबरें और सूचनाएं मिलती हैं। ज्ञान के मामले में तो आप जानते ही हैं, जल्द ही नाम बदलकर राजेश्वरानंद कर लिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन