Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

नोएडा से Sports Fact डिजिटल वेंचर की हुई लॉचिंग, इन दिग्गज खिलाड़ियों ने की शिरकत

राजस्थान के The Fact India डिजिटल वेंचर ग्रुप ने नोएडा सेक्टर 62 से
अपने नए स्पोट्स चैनल Sports Fact की सादगीपूर्ण लॉचिंग कर दी है. चैनल
का स्टूडियो और दफ्तर नोएडा के सेक्टर- 62 में विधिवत रूप से तैयार हो
गया है. इस दौरान खास बात ये रही कि भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज
प्रवीण कुमार खुद लॉचिंग के मौके पर Sports Fact के स्टूडियो पहुंचे.
साथ ही राजस्थान रणजी के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और मौजूदा समय में
राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक जुड़े. साथ ही लॉचिंग के
मौके पर पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया भी लाइव डिबेट में मौजूद रहे.
प्रवीण कुमार, दिशांत याग्निक और दानिक कनेरिया तीनों ही खिलाड़ी Sports
Fact में बतौर एक्सपर्ट जुड़े हैं.

लॉचिंग के मौके पर The Fact India ग्रुप के चेयरमैन विकास सिरोही भी
नोएडा दफ्तर पहुंचे. जहां वो Sports Fact की युवा टीम से रूबरू हुए और
हौसला बढ़ाया. वहीं Sports Fact की संपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे खेल
पत्रकार लक्ष्य शर्मा ने कहा कि आजकल youtube पर क्रिकेट के चैनल तो बहुत
है लेकिन वहां पर क्रिकेट की बात कम होती है और इधर उधर की बातें और मौज
मस्ती ज्यादा होती है. स्पोर्ट्स फैक्ट पर आपको खेल के फैक्ट के साथ सभी
जानकारी मिलेगी. इसीलिए चैनल ने प्रवीण कुमार, दानिश कनेरिया और दिशांत
याग्निक को अपने एक्सपर्ट पैनल में शामिल किया है ताकि खेल की हर बारीकी
पर गंभीरता से बात हो.

वहीं The Fact India डिजिटल वेंचर ग्रुप की नींव रखने वाले युवा पत्रकार
रूपेश मिश्रा ने बताया कि ये सिर्फ एक पड़ाव है मंजिल अभी दूर है. अभी
हमारा फोकस अन्य हिंदी भाषी राज्यों पर है जिसमें उत्तरप्रदेश प्रमुख है.
जिसको लेकर रणनीति तैयार की जा रही है.

आपको बता दें The Fact India डिजिटल वेंचर राजधानी जयपुर से अभी संचालित
हो रहा है. इस चैनल ने बेहद कम वक्त में अपनी धारदार राजनीतिक खबरों के
चलते दर्शकों के बीच में गहरी पैठ बना चुका है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन