Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सुब्रत राय ने कहा- देश में नफरत की खाई चौड़ी हो रही है और वर्तमान में देश के हालात अच्छे नहीं हैं!

महेश शर्मा-

लगता है सहारा समूह के बुरे दिन आने वाले हैं। इसके मुखिया सुब्रत राय ने मोदी सरकार पर अपरोक्ष रूप से हमला बोल दिया है। हालाँकि उन्हें भी खूब पता है कि मोदी राज में आलोचकों के किए सीबीआई, ईडी समेत ढेर सारी एजेंसियाँ तैयार रहती हैं। उनके लिए ख़ासकर जिनके दामन दाग़दार हों।

पूरे देश भर में सहारा के निवेशक रो रहें हैं। मोदी योगी से गुहार लगा रहे हैं। पर सहारा समूह कभी सेबी तो कभी कोर्ट की तरफ़ गेंद उछाल देता है। पहले पढ़िए सहारा श्री सुब्रत राय द्वारा पंद्रह अगस्त पर दिए गए लिखित भाषण का अंश जो आजकल वायरल है।

ज्ञात हो कि इन दिनों सुब्रत राय और सहारा के ख़िलाफ़ जगह जगह एफआईआर हो रहे हैं। सैकड़ों एफआईआर और अरबों रुपए की देनदारी जिस व्यक्ति पर हो वो अगर बैठे- बिठाए मोदी सरकार को निशाने पर ले ले तो इसे ‘जिगर में बड़ी आग है’ माना जा सकता है।

अपने पत्र में सुब्रत राय ने लिखा है कि देश में नफरत की खाई चौड़ी हो रही है, देश में विद्वेष की भावना बढ़ी है और देश के वर्तमान हालात ठीक नहीं हैं।

इस पर भाजपा से जुड़े लोगों का कहना है कि “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे”। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय के पत्र पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि सुब्रत राय व सहारा समूह पर अविलंब कड़ी कार्यवाही हो और आम जनता का पैसा वापस दिलाया जाए ।

फिलहाल सुब्रत राय ने बैठे-बैठे ही एक नया सिरदर्द मोल लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Nk

    September 11, 2022 at 1:24 pm

    वाह रे गरीबों का पैसा लूटने वाला दोगला। देश को भी लूटा। इस सहारा लुटेरा को जेल में सड़ना चाहिए। अभी ज्ञान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन