Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सुलभ श्रीवास्तव हत्याकांड से नाराज पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा

चित्रकूट : प्रतापगढ़ जिले में बीते दिनों abp न्यूज़ के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की शराब माफियाओं के द्वारा हत्या के मामले को लेकर प्रेसक्लब चित्रकूट ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को सौंपा।

प्रेसक्लब चित्रकूट ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मृतक पत्रकार के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और हत्यारों की गिरफ्तारी कर उनको कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार से कानून बनाने की भी मांग की है।

प्रेसक्लब चित्रकूट के जिलाध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पत्रकार साथी सुलभ हत्याकांड की वह कड़े शब्दों में निन्दा करते हैं और सरकार से दिवंगत पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपये की मुआवजा धनराशि देने की मांग करते हैं। उन्होंने घटना की जांच सीबीआई से कराने व हत्यारों की गिरफ्तारी कर कड़ी सजा देने की मांग की है। प्रेसक्लब के अध्यक्ष ने सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की भी मांग की है। इस दौरान प्रेस क्लब चित्रकूट के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी, महासचिव रतन पटेल, संरक्षक हेमराज कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव, सचिव शाह आलम, क्लब के प्रवक्ता ओंकार सिंह मौजूद रहे।


जलीलपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति नगर इकाई के पत्रकारो ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एक उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में प्रतापगढ़ के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की निर्मम हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया। पत्रकारों ने मृतक परिवार के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की।

बुधवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति नगर इकाई के नगर अध्यक्ष शहज़ाद नोमानी व महामंत्री संजीव ठाकुर के नेतृत्व में पत्रकार तहसील परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी परमानन्द झा को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में आये दिन पत्रकारो की हत्या एवं उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। विगत 13 जून 2021 को प्रतापगढ़ के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की निर्मम हत्या कर दी गई, हत्या से पहले चलाई गई खबर से बौखलाए शराब माफियाओ ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके चलते पत्रकार ने अपनी सुरक्षा के लिए एडीजीपी जोन को प्रार्थना पत्र भी दिया था। लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं गई थी। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (रजि0) काफी चिंतित है। प्रदेश में आये दिन पत्रकारों के उत्पीड़न के साथ-साथ उन पर हमले हा रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

समिति प्रतापगढ़ में मारे गये पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के परिजनो को 50 लाख का मुआवजा दिये जाने, अपराधियो को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाही किये जाने, मृतक पत्रकार के परिवार के पोषण के लिए पत्नी को सरकारी नौकरी एवं परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने, बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा का खर्च उठाये जाने, प्रदेश के सभी पत्रकारो को जीवन बीमा, मेडिकल क्लेम, आयुष्मान योजना का लाभ एवं सुविधा दिये जाने, उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने की मांग करती है। ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद, महासचिव अल्ताफ़ रज़ा, जिला सचिव अजय जैन, नगर अध्यक्ष शहज़ाद नोमानी, महामंत्री संजीव ठाकुर, मरगूब हुसैन नासिर, शाही अराफ़ात सैफ़ी, कुलदीप राजपूत, मयंक कश्यप, सुहैल राजू, अब्दुल रऊफ, अरहान, विकास आर्य, अनिल सक्सेना, अशरफ अली, एजाज अहमद, गुलजार शेख, रिहान आदि मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन