Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

रिमांड के बाद जेल भेजा गया दैनिक भास्कर का वसूलीबाज पत्रकार सुनील हजारी

नागपुर | आरटीओ में चल रहे घोटाले की खबर अखबार में न छापने की एवज में वसूली करने वाले पत्रकार सुनील हजारी (44) को दो दिन की पुलिस हिरासत के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया. हजारी को सदर पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा था, आरोपी पत्रकार के पास रिश्वत के 80 हजार रुपये भी बरामद हुए थे.

पुलिस ने बाबा दीपसिंहनगर निवासी 55 वर्षीय धनराज उर्फ टीटू साधुराम शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया था. शर्मा आरटीओ में दलाल हैं.

नवभारत में पब्लिश खबर के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश से चोरी हुए ट्रकों को नागपुर लाया गया था. यहां ट्रकों के चेचिस नंबर बदलकर आरटीओ दलालों और अधिकारियों की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए. बाद में चोरी के ट्रक मुंबई, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बेचे गए थे.

मार्च महीने में मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पत्रकार सुनील हजारी को इस मामले में दलाल शर्मा की भूमिका का पता चला. उसने एक व्यक्ति के माध्यम से शर्मा को अखबार में नाम न छापने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे. बाद में 7 लाख रुपये लेना स्वीकार किया.

बीते बुधवार को शर्मा ने मेडिकल चौक पर हजारी को 1 लाख रुपये दिए. दूसरी किस्त के लिए वीसीए स्टेडियम परिसर में स्थित आइस्क्रीम पार्लर में मिलने बुलाया. पुलिस ने हजारी को शर्मा से 80,000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोच लिया. दो दिन की हिरासत में पुलिस ने सबूत इकट्ठा कर संबंधित लोगों से पूछताछ की. रविवार को पुलिस ने हजारी को न्यायालय में पेश कर जेल रवाना कर दिया.

ये भी पढ़ें…

अवनीश दीक्षित से 19 नहीं है दैनिक भास्कर का पत्रकार सुनील हजारी, खबरें बेचकर की मोटी कमाई

दैनिक भास्कर के पत्रकार को पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, देखें FIR कॉपी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन