Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सुप्रीम कोर्ट ने भारत के पत्रकारों को थोड़ा और निर्भय बनाने का काम किया है!

राहुल देव-

हार्दिक आभार, माननीय न्यायमूर्तिगण। आपने भारत के पत्रकारों को थोड़ा और निर्भय बनाने का काम किया है।

न्यूज़क्लिक के प्रवीर पुरकायस्थ और भीमा कोरेगाँव काण्ड में अभियुक्त गौतम नवलखा तथा उनके कई साथियों को ज़मानत देकर सर्वोच्च न्यायालय ने प्रेस की स्वतंत्रता तथा अभिव्यक्ति की आज़ादी, मानवाधिकारों की रक्षा की है।

इन दोनों अलग-अलग मामलों में जिस तरह सत्ता और क़ानूनों का घोर दुरुपयोग करके असुविधाजनक, आलोचक आवाज़ों का दमन किया गया वह भारतीय लोकतंत्र के लिए गंभीर ख़तरा था। इसी तरह के काम सरकार पर तानाशाही सोच और इरादों के आरोपों को सुदृढ़ बनाते हैं।

सरकार की आलोचना, वैचारिक विरोध आतंकवाद नहीं हैं। उनके आधार पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर आतंकवाद निरोधक क़ानून UAPA लगाना बुनियादी संवैधानिक स्वतंत्रताओं पर हमला करना है।

आशा है सरकारें और जाँच एजेंसियाँ इन फ़ैसलों से सही सबक़ लेंगी।

ये भी है…

न्यूज़क्लिक केस : अवैध हिरासत पर सरकार और सिस्टम के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं!

BREAKING NEWS : न्यूज़क्लिक केस में प्रबीर पुरकायस्थ को SC ने दी बड़ी राहत!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन