Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुप्रिय प्रसाद आजतक न्यूज चैनल के ‘दिमाग’ हैं!

आजतक के चैनल हेड सुप्रिय प्रसाद अब न्यूज डायरेक्टर हो गए हैं। इससे पहले उनका पद मैनेजिंग एडिटर (प्रबंध संपादक) का था। अब टीवी टुडे ग्रुप ने उन्हें प्रमोशन देकर न्यूज डायरेक्टर का पद दिया है। इससे पहले आजतक में सिर्फ कमर वहीद नकवी सर और उदयशंकर जी ही इस पद पर पहुंचे थे। सुप्रिय प्रसाद आजतक के ‘दिमाग’ हैं।

दुष्यंत की शब्दावली में कहें तो आजतक को ही ओढ़ते बिछाते हैं। उन्हें पता है कि उनकी टीम का कौन सा सदस्य क्या काम कर सकता है। यही वजह है कि उन्होंने टीम भी सतरंगी बनाई है, जिसमें अलग-अलग तेवर और अलग-अलग अंदाज वाले लोग हैं। सभी में समन्वय का काम भी सुप्रिय करते हैं।

काम के प्रति कमिटमेंट कोई सुप्रिय प्रसाद से सीख सकता है। उन्हें पता होता है कि 18 साल पहले कौन सा विजुअल कब चला था। वो अंदाजा लगा लेते हैं कि किस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोग देखेंगे। सेकेंडों में फैसला करते हैं। यही वजह है कि उनकी कप्तानी में बरसों से आजतक लगातार नंबर वन बना हुआ है।

इस हफ्ते भी आजतक की टीआरपी 19.5 है, जबकि नंबर दो पर मौजूद जी न्यूज की टीआरपी 13.6 है। सुप्रिय से मेरा दोहरा रिश्ता है। वे मेरे बॉस हैं तो भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के 1994-95 में हम दोनों सहपाठी भी रहे हैं। सुप्रिय का न्यूज डायरेक्टर बनना हमारे बैच के सभी साथियों के लिए गौरव की बात है। सुप्रिय को इस नए पद पर पहुंच ने की बहुत बहुत बधाई।

आजतक न्यूज चैनल में वरिष्ठ पद पर कार्यरत पत्रकार विकास मिश्र की एफबी वॉल से.

मूल खबर…

सुप्रिय प्रसाद को मिला तगड़ा प्रमोशन, आजतक ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर बनाए गए

https://www.youtube.com/watch?v=qg7ffOIP-bU

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन