Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार राजदेव रंजन के हत्‍या आरोपी शूटर ने किया कोर्ट में सरेंडर

बिहार के हिंदुस्‍तान, सीवान के ब्‍यूरोचीफ राजदेव रंजन की हत्या के आरोपी शूटर मोहम्मद कैफ ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कैफ पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या मामले में मुख्य आरोपी है. वह हत्या के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी और कैफ खुलेआम घूम रहा था. शहाबुद्दीन की रिहाई के दौरान उसकी फोटो सामने आने के बाद पुलिस पर दबाव बना, जिसके बाद उसको अरेस्‍ट किए जाने का ड्रामा शुरू किया गया. पुलिस को चकमा देते हुए कैफ ने फिरौती के एक मामले में सरेंडर कर दिया.

कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है. कैफ ने कुछ दिन पहले ही सामने आकर अपने ऊपर लगे आरोप को झूठा करार दिया था. उसने अपनी सफाई में कहा था कि वह क्रिकेटर है, बच्चों को क्रिकेट सिखाता है. उसने यह भी कहा था कि उस पर राजदेव रंजन की हत्‍या का झूठा आरोप है. राजदेव से उसके अच्‍छे संबंध थे. जिस दिन भागलपुर की जेल से शहाबुद्दीन की रिहाई हुई थी उस दिन शहाबुद्दीन के साथ पत्रकार राजदेव की हत्या का आरोपी मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी भी भागलपुर जेल के बाहर शहाबुद्दीन के साथ दिखा था.

गौरतलब है कि 13 मई को बिहार के सीवान जिले में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या कर दी गई थी. हत्या में शहाबुद्दीन की भूमिका होने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में 5 शूटरों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में लड्डन मियां नाम लिया था. पता चला था कि लड्डन मियां के कहने पर ही शूटरों ने पत्रकार को गोली मारी थी. लड्डन मियां को बाहुबली शहाबुद्दीन का करीबी माना जाता है. इसलिए शक की सुई शहाबुद्दीन की तरफ भी घूमी थी. बाद में लड्डन मियां ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन