Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मार्केट में आए इस नए न्यूज़ चैनल ने तो आते ही रिपोर्टरों को काटना शुरू कर दिया

मार्केट में पदार्पित हो रहे नए-नए बाबाओं की तरह न्यूज चैनल भी दम कसे हैं. इसी कड़ी में एक नया न्यूज चैनल आया है, टीएनपी न्यूज के नाम से. लेकिन मार्केट में आते ही चैनल के प्रबंधन द्वारा उगाही स्टार्ट हो चुकी है.

भड़ास को मिले इनपुट के मुताबिक, यूपी समेत विभिन्न राज्यों में टीएनपी न्यूज ने अपना विस्तार प्रारंभ किया है. चैनल का विस्तार होने के बाद रिपोर्टिंग रूम में पहले काफी उत्साह बताया गया.

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश ब्यूरो प्रमुख अमित मिश्रा ने पहले हर जनपद के ब्यूरो प्रमुख को अपने ऑफिशियल ग्रुप में जोड़ लिया उसके बाद मिश्रा ने जनपद के समस्त ब्यूरो को ब्लॉक स्तर पर टीम बनाने के लिए निर्देशित किया.

ऑनलाइन मीटिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के ब्यूरो प्रमुख अमित मिश्रा द्वारा जनपद के ब्यूरो प्रमुख को 12,000 रुपये सैलरी और ब्लॉक लेवल पर 5000 रु सैलरी देने की बात कही गई थी. ज्वाइनिंग के दौरान तय हुआ था कि किसी भी प्रकार की कोई फीस या विज्ञापन नहीं दिया जाएगा.

लगभग 1 महीने तक टीम ने बड़े उत्साह से मन लगाकर काम किया. नोएडा में मीटिंग हुई, कुछ ब्यूरो प्रमुख समेत चैनल में सभी रिपोर्टर कार्य कर रहे थे. इस दौरान अमित मिश्रा ने ब्लॉक टीम पर दिमागी प्रेशर देना प्रारंभ कर दिया.

ब्लॉक स्तर टीम को 25, 25 लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाने का टारगेट दिया गया लेकिन टीम ने काम नहीं किया. इसके बाद ऑनलाइन मीटिंग कर प्लान बी के बारे में समझाया गया और उसके बाद ब्लॉक स्तर की टीम लगभग 2000 की फीस तथा जिला ब्यूरो प्रमुख को 2500 रुपयों की फीस भरने का दिमागी प्रेशर दिया गया.

ऐसा न करने पर टीएनपी ग्रुप से लगातार ब्यूरो निकाले जा रहे हैं. कुछ ऐसे ब्यूरो प्रमुख भी हैं जो अपनी टीम को निकाल कर स्वयं ग्रुप से लेफ्ट हो रहे हैं.

एक पत्रकार द्वारा भड़ास को भेजे गए ई-मेल पर आधारित

इस खबर पर यदि कोई अपना पक्ष या बात रखना-कहना चाहता है तो [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं.


इस पूरे मसले पर टीएनपी न्यूज के यूपी ब्यूरो चीफ अमित मिश्रा ने भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि, ज्वाइनिंग के समय ही सभी रिपोर्टरों व जिला ब्यूरो को संस्थान का ऐप डाउनलोड कराने का टार्गेट दिया गया था. लोगबाग उस टार्गेट को पूरा नहीं कर पाए. जो पूरा नहीं कर पाया कंपनी के रूल्स एंड रेगुलेशन के अनुसार उसे बाहर किया गया है.

चैनल की बाबत पूछने पर उन्होंने बताया कि टीएनपी न्यूज एक सैटेलाइट चैनल है और नोएडा सेक्टर चार से संचालित हो रहा है. टीएनपी न्यूज चैनल के एमडी और सर्वेसर्वा अनिल पांडेय हैं. यह ग्रुप विभिन्न तरह के सेक्टर्स में सक्रिय है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Akhilesh Mishra

    September 18, 2024 at 9:01 am

    प्रेरित भी चैनल ने किया पैसे लाने के लिए और अब पल्ला झाड़ लिया। एम्प्लॉय को लेबर कोर्ट तक जाना पड़े tnp न्यूज के चेयरमैन अमित पांडे जी से सैलरी लेने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन