Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (24): TROPHY को ज्यादातर न्यूज़ वेबसाइटें ट्रॉफ़ी लिखती हैं, जानिए सही क्या है?

Anderson-Tendulkar TROPHY के लिए इंग्लंड में खेली जा रही पाँच टेस्ट मैचों की सीरीज़ आज समाप्त हो गई। भारत ने आख़िरी मैच जीतकर सीरीज़ बराबर कर ली।

चलिए, मैच के बारे में मुझसे अधिक आप जानते होंगे। इसलिए उसकी बात छोड़कर TROPHY की बात करते हैं जिसे अधिकतर वेबसाइटें ट्रॉफ़ी लिखती हैं। इस सीरीज़ से जुड़ी ख़बरों में भी सबने ट्रॉफ़ी ही लिखा।

लेकिन यह ग़लत स्पेलिंग है। TROPHY का सही उच्चारण है ट्रोफ़ी।

TROPHY को हिंदी मीडिया ट्रॉफ़ी क्यों लिख रहा है? शायद इसलिए कि हिंदी के खेल पत्रकारों को TROPHY सुनते ही TOFFEE याद आ जाती है। बचपन ने सबने टॉफ़ियाँ खाई होती हैं और हर व्यक्ति इस शब्द और उसके उच्चारण से परिचित होता है – टॉफ़ी। इसलिए जब ख़बर में TROPHY लिखने का मौक़ा आया तो उसे भी टॉफ़ी की तर्ज़ पर ट्रॉफ़ी लिखना शुरू कर दिया।

लेकिन जैसा कि ऊपर बताया, TROPHY का उच्चारण ट्रॉफ़ी नहीं, ट्रोफ़ी है। कारण, उच्चारण की दृष्टि से TOFFEE बँटता है TOF.FEE में जबकि TROPHY बँटता है TRO.PHY में। इसीलिए टॉफ़ी और ट्रोफ़ी।

आम तौर पर ट्रोफ़ी किसी कप या ऐसे ही सजावटी सामान को कहते हैं जो किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार के तौर पर दिया जाता है। इसके अलावा शिकार आदि में मारे गए पशु का कोई अंग, ख़ासकर उसका सिर जो यादगार के रूप में सजाया जाता है, उसको भी ट्रोफ़ी कहते हैं।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (23): Unauthorised को क्या लिखेंगे – अनाधिकृत या अनधिकृत?

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन