Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

टीवी9 का ‘WITT समिट’ भारतीय मीडिया के लिए बना मिसाल, मोदी ने सराहा, देखें तस्वीरें

हेमंत शर्मा-

विश्वगुरू बनने की दिशा में अग्रसर भारत का यह प्रयास केवल एक महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि एक मिशन है. और मिशन की सफलता के लिए दृष्टि, दिशा, निर्णायक फैसले, और ठोस कदम उठाने पड़ते हैं. टीवी 9 नेटवर्क का ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे’ (WITT) इसी प्रतिबद्धता का प्रकटीकरण है. ‘WITT’ महज एक सालाना आयोजन नहीं है. ये एक उभरता हुआ बौद्धिक मंच है जो दुनिया भर में अपने अपने क्षेत्रों में बौद्धिक नेतृत्व देने वाले लोगों के ज़रिए विचारधाराओं का समावेश, विमर्श और चर्चा के ज़रिए भविष्य की रूपरेखा गढ़ता है.

इस आयोजन की विशिष्टता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा आयोजन भारतीय मीडिया के लिए मिसाल है और अब अन्य मीडिया संस्थान भी टीवी9 का अनुसरण करते नज़र आएंगे. उन्होंने कहा कि वैसे तो अन्य मीडिया संस्थान होटलों और छोटी जगहों पर ऐसे आयोजन करते हैं लेकिन इसे बड़े पैमाने पर करने का साहस टीवी9 ने ही दिखाया है.

प्रधानमंत्री जब डब्ल्युआईटीटी समिट को संबोधित कर रहे थे तो उनके वक्तव्य में भी एक अंतरराष्ट्रीय झलक थी. वो भारत ही नहीं, विश्व मंच की ज़रूरतों और उसमें भारत के संभव योगदान की चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर देख रही है. सबकी नज़र भारत पर है और जिस तरह का विकास, ग्रोथ और योगदान भारत का रहा है, उससे दुनियाभर के देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी अचंभित और आशान्वित हैं. उन्होंने ये भी कहा कि आज दुनिया सपने देखती है, भारत उन्हें साकार करता है. मानवता सर्वोपरि का नारा देकर प्रधानमंत्री ने इस समिट के माध्यम से एक बड़ी लकीर और एक बड़ा संदेश विश्वमंच पर प्रस्तुत कर दिया है.

उन्होंने टीवी9 नेटवर्क की क्षेत्रीय पकड़ से ग्लोबल प्रसार तक की यात्रा के लिए पूरी टीम को बधाई दी. इस उत्साहवर्धन के लिए आभार प्रधानमंत्री Narendra Modi जी.

2022 में अपनी शुरुआत से अबतक डब्युआईटीटी एक ऐसे स्थापित मंच के तौर पर उभरा है जहां से भारत को वैश्विक परिदृश्य में देखने और जानने का अवसर मिलता है. अपनी पहली थीम, विश्वगुरूः कितना पास, कितना दूर?, के ज़रिए भारत की वैश्विक महत्ता पर पहले समिट में चर्चा हुई थी. वर्ष 2024 में हमने ‘अगली बड़ी छलाँग के लिए तैयार भारत’ पर एक विश्वमंच तैयार किया और दुनियाभर से आए विशेषज्ञों ने इसपर अपनी बात रखी.

अब, वर्ष 2025 में, ‘नए वैश्विक परिदृश्य में भारत’ के ज़रिए हम नीतिनिर्धारकों, कॉर्पोरेट जगत के पुरोधाओं, विचारकों, खेल और सांस्कृतिक जगत की हस्तियों के ज़रिए एक बड़े विमर्श को मंच दे रहे हैं जहां भारत के भविष्य और विश्वमंच पर उसकी महत्ता को लेकर एक गहन और सार्थक विचार खड़ा किया जा सके.

यह पहल है एक नए भारत को विश्व स्तर पर स्थापित करने की. ये मंच है एक समावेशी और भविष्यपरक दृष्टि पैदा करने का और ये आयोजन है विविधताओं को एक लक्ष्य और एक हित के लिए इकट्ठा कर एक सार्थक सहमति को अर्जित करने का. पिछले दिनों नई दिल्ली के भारत मण्डपम में हुआ ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे’ इस दृष्टि से एक सार्थक समायोजन रहा. इस सफल आयोजन के पीछे टीवी नाईन की समूची टीम की कड़ी मेहनत और चेयरमैन डा रामेश्वर राव, वाईस चेयरमैन रामू राव और एमडी डॉ बरून दास का का कुशल नेतृत्व रहा. जय जय

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन