Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के रिटायर परिवहन अधिकारी ललित कुमार के घर से विजिलेंस ने 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और करोड़ों की संपत्ति खोज निकाला!

आय से अधिक संपत्ति मामले में यूपी विजिलेंस की छापेमारी; करीब 35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति व निवेश का दावा, DGP राजीव कृष्ण ने टीम को एक लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।

Middle-aged man with glasses and a mustache sits leaning on a chair, wearing a red Puma T-shirt in front of a stainless steel refrigerator in a kitchen area.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की। विजिलेंस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, लग्जरी वाहन, भारी मात्रा में निवेश संबंधी दस्तावेज तथा कई चल-अचल संपत्तियों के रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।

प्रेस नोट के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में विवेचना चल रही है। न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त होने के बाद 7 और 8 जुलाई 2026 को लखनऊ स्थित उनके आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया।

Six men stand behind a conference table covered with stacked sealed bundles of banknotes in plastic containers, posing for the photo

विजिलेंस का दावा है कि तलाशी के दौरान घर के विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखी गई नकदी बरामद की गई। इसके अलावा सोने-चांदी के बिस्कुट, आभूषण और अन्य कीमती सामान भी मिले। सरकारी मूल्यांकन के अनुसार बरामद सोने का वजन लगभग 13 किलो तथा चांदी का वजन करीब 9 किलो है। केवल सोना, चांदी और नकदी का अनुमानित मूल्य ही करीब 20 करोड़ रुपये बताया गया है।

जांच एजेंसी को तलाशी के दौरान लखनऊ, नोएडा और बाराबंकी समेत विभिन्न स्थानों पर स्थित कई आवासीय भूखंडों, मकानों और कृषि भूमि से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। विजिलेंस के अनुसार इन अचल संपत्तियों का अनुमानित मूल्य करीब 13 करोड़ रुपये है।

इसके अतिरिक्त दो चारपहिया वाहन (टोयोटा इनोवा और हुंडई आई-20), बैंक खातों, पोस्ट ऑफिस निवेश, म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट तथा अन्य वित्तीय निवेश से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जांच में घरेलू साज-सज्जा और महंगे उपकरणों पर किए गए खर्च का भी विवरण जुटाया गया है।

विजिलेंस के मुताबिक, अब तक की कार्रवाई में नकदी, सोना-चांदी, आभूषण, चल-अचल संपत्तियों, वाहनों, घरेलू सामान और निवेश को मिलाकर बरामद संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये आंका गया है। सभी संपत्तियों के सत्यापन और विवेचना की कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई की सफलता पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने विजिलेंस लखनऊ सेक्टर की टीम को एक लाख रुपये की शाबाशी राशि (पुरस्कार) देने की घोषणा की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन