Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया न्यूज़ के मुंबई ब्यूरो विकास श्रीवास्तव ने दिया इस्तीफा, इस नए चैनल से जुड़ेंगे

रिष्ठ पत्रकार और इंडिया न्यूज के मुंबई ब्यूरो चीफ विकास श्रीवास्तव ने अपने पद से रिजाइन कर दिया है. वह जल्द ही नोएडा से संचालित होने वाले ‘लाइव टाइम्स’ न्यूज चैनल के साथ जुड़ेंगे. इस चैनल में भी वह मुंबई ब्यूरो हेड की भूमिका में नजर आएंगे.

बता दें कि विकास इसी वर्ष 1 मार्च से इंडिया न्यूज़ से जुड़े थे, और उन्होंने लोकसभा चुनावों की बेहतरीन कवरेज की. उन्होंने इंडिया न्यूज़ और इसी ग्रुप के अंग्रेजी चैनल न्यूज एक्स के लिए कई बड़े नेताओं के साक्ष्त्कार लिए, जिनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल के अलावा प्रफुल्ल पटेल, डॉ श्रीकांत शिंदे और नवनीत राणा जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.

नवंबर 2002 में आजतक के साथ अपने टीवी करियर की शुरुआत करने वाले विकास श्रीवास्तव के पास करीब 22 वर्षों का अनुभव है. इस दौरान वह आईबीएन7 (अब न्यूज18 इंडिया), मुंबई मिरर, टीवी9 और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुके हैं।

न्यूज नेशन की अपनी पारी में भी वह एडिटर के तौर पर मुंबई ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वह अपनी अलग रिपोर्टिंग शैली, भाषा पर पकड़ और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन