Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार जी को 4 लाख रु का यह पुरस्कार ठुकराने की बधाई!

अरुण आदित्य-

विमल कुमार को बधाई दीजिए। कुछ पाने के लिए नहीं, बल्कि ठुकराने के लिए।

वरिष्ठ कवि, पत्रकार और स्त्री-विमर्श की महत्वपूर्ण पत्रिका ‘स्त्री लेखा’ के संपादक विमल कुमार ने बिहार सरकार का ‘राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार’ लेने से इनकार कर दिया है।

चार लाख रुपये का यह पुरस्कार ठुकराते हुए विमल कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजी गई चिट्ठी में लिखा है कि वे वर्षों तक एक समाचार एजेंसी की ओर से दिल्ली से बिहार सरकार और पार्टी को कवर करते रहे हैं, इसलिए नैतिक दृष्टि से यह उचित नहीं होगा कि वे यह पुरस्कार स्वीकार करें।

पत्र में यह भी लिखा है कि लेखक-पत्रकार को सदैव प्रतिपक्ष में रहना चाहिए और सत्ता से दूर रहना चाहिए। इस लिहाज से भी यह पुरस्कार लेना साहित्य और पत्रकारिता की नैतिकता के खिलाफ है। आज देश में जिस तरह के हालात पैदा हो गए हैं विशेषकर बिहार में भी हालात खराब हो रहे हैं, उसे देखते हुए एक निष्पक्ष पत्रकार और लेखक के लिए उचित नहीं कि वह कोई सरकारी पुरस्कार ग्रहण करे।

आज जब अनेक पत्रकार, साहित्यकार छोटे-छोटे पुरस्कार के लिए आत्मा गिरवी रखने को तैयार हैं, विमल कुमार का यह कदम प्रेरक और सराहनीय है। बधाई विमल कुमार (Vimal Kumar) जी।

मूल खबर…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन